बॉलीवुड

Exclusive: आदिपुरुष के फ्लॉप होने पर बोले Sunny Singh, बताया जब वीएफएक्स के साथ कहानी मेल न खाए तो फिल्म का......

Exclusive Interview Sunny Singh: सनी सिंह ( Sunny Singh) ने बताया कि मैं हारने पर टूटता नहीं हूं, मैं अपनी हर फिल्म पर मेहनत करता हूं। मेरे लिए हर स्क्रिप्ट पहली होती है। आदिपुरुष की विफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो बहुत पैसा कमाती हैं फिर भी फ्लॉप हो जाती हैं।

Image

Exclusive Interview Sunny Singh

Exclusive Interview Sunny Singh: अभिनेता सनी सिंह जल्द ही फिल्म 'द भूतनी' में नजर आने वाले हैं। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में ज़ूम के साथ फिल्म को लेकर बातचीत करते नजर आए । सनी सिंह जिन्होंने फिल्म आदिपुरुष में लक्ष्मण का किरदार किया था उनकी फिल्म को काफी ट्रोल किया गया था। अब जाकर सनी सिंह ने आदिपुरुष पर बात की है। एक्टर ने बताया कि प्रभास स्टार फिल्म क्यों फ्लॉप हुई इसका क्या कारण था।

ज़ूम के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में सनी सिंह ( Sunny Singh) ने आदिपुरुष ( Adipurush) की विफलता पर बात की। एक्टर ने बताया कि सभी कलाकार जानते हैं कि सभी फिल्में सफल नहीं होने वाली हैं। मेरी एक फिल्म सहित कई फिल्में हैं, जिन्होंने बहुत पैसा कमाया लेकिन हिट नहीं हुईं। कम बजट में बनी कुछ फिल्में सुपरहिट हो जाती हैं। हम तय नहीं कर पाते कि क्या काम करने वाला है और क्या नहीं। मुझे हमेशा कुछ समय बाद यह अहसास होता है कि क्या सही और क्या गलत होने वाला है। हर फिल्म पर मेहनत उतनी ही होती है जितनी अपनी पहली फिल्म पर होती है

सनी सिंह ( Sunny Singh) ने बताया कि मैं हारने पर टूटता नहीं हूं, मैं अपनी हर फिल्म पर मेहनत करता हूं। मेरे लिए हर स्क्रिप्ट पहली होती है और इसपर पहली फिल्म जितनी मेहनत करता हूं। कई लोगों को मेरी फ्लॉप फिल्में खूब पसंद आती हैं। फिल्मों में वीएफएक्स के बढ़ते चलन के बारे में बात करते हुए सनी सिंह ने कहा, सिद्धांत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम हमेशा से कुछ न कुछ काम करना चाहते थे। आजकल लोग वीएफएक्स में बहुत पैसा लगाते हैं क्योंकि इससे आपको थिएटर में असली जैसा एहसास होता है। एक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा वीएफएक्स को लेकर चिंतित रहता हूं। लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है। आजकल वीएफएक्स बहुत बढ़िया बन रहे हैं। अगर वीएफएक्स अच्छा है लेकिन स्क्रिप्ट में दम नहीं है तो सब गड़बड़ हो जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article