बॉलीवुड

Exclusive: 'मुझे नहीं पता था मैं बड़े साहब हूं' दाऊद का रोल करने पर Danish Iqbal, आदित्य धर ने कर दिया था खेल

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 19, 2026, 12:57 PM IST

Danish Iqbal on Bade Sahab Role: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 में बड़े साहब का रोल निभाने वाले दानिश इकबाल (Danish Iqbal) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान दानिश इकबाल अपने किरदार को लेकर बात की है।

Image

Image Source: Dhurandhar 2 Movie

Danish Iqbal on Bade Sahab Role: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर छा गई है। फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म धुरंधर 2 में सबसे बड़ा राज खुल गया जिसका हर किसी को इंतजार था। वो राज था बड़े साहब कौन है। इसी बीच फिल्म में बड़े साहब का रोल निभाने वाले दानिश इकबाल (Danish Iqbal) का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस दौरान दानिश इकबाल ने ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया है।

दानिश इकबाल को नहीं पता था अपना रोल

एक्टर दानिश इकबाल एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि दानिश इकबाल का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इंटरव्यू के दौरान जब दानिश इकबाल से पूछा गया कि उन्हें धुरंधर 2 करने और अपने किरदार के लिए क्या एक्साइटमेंट था, तो उन्होंने हमें बताया, 'बड़े साहब वाला डिस्कशन पहले कभी था ही नहीं। मतलब, दो महीने पहले तक मुझे भी नहीं पता था कि मैं बड़े साहब का रोल कर रहा हूं। मुझे खुद शक था। आदित्य धर बहुत सीक्रेट रखते थे और बहुत कुछ अपने तक ही रखते थे।' एक्टर ने आगे कहा कि स्पाई थ्रिलर पर काम शुरू करने के बाद उन्हें सिर्फ वही पता था जो उनके किरदार के लिए जरूरी था। 'लेकिन हां, मैं दाऊद का रोल कर रहा हूं, ये मुझे अच्छे से पता था। पर दाऊद ही बड़े साहब है, ये बात भी मुझे 100% कन्फर्म नहीं थी। सब मुझे दाऊद भाई या साहब कहकर पुकार रहे थे। मेरे किरदार के बारे में किसी ने मुझे एक शब्द भी नहीं बताया। इसलिए मेरे सारे सीन में मैं ही बातें कर रहा हूं।' इसके बाद एक्टर ने धुरंधर 2 में बूढ़े किरदार को निभाने पर भी बात की। दानिश इकबाल ने कहा कि आदित्य की फिल्म से पहले किसी ने भी दाऊद इब्राहिम के इस उम्र के रूप को बड़े पर्दे पर नहीं देखा था। 'मैंने स्क्रीन पर कई दूसरे एक्टर्स का बहुत शानदार काम देखा है, जो किसी खास उम्र और किरदार को निभाते हैं। तो एक एक्टर के तौर पर मुझे ये बात बहुत इंटरेस्टिंग लगा कि स्क्रीन पर ऐसा कैसे किया जाए। क्योंकि थिएटर में मैंने इस तरह का बहुत काम किया है, लेकिन सिनेमा में ये मेरी पहली बार था।'

फिल्म में नजर आए ये सितारे

फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun) और राकेश बेदी (Rakesh Bedi) अहम रोल में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article