बॉलीवुड

Exclusive: कश्मीर जाकर इमरान हाशमी ने फिल्माई 'ग्राउंड जीरो', अनुभव साझा कर बोले- वहां के आम लोगों ने हमारी...

Exclusive Emraan Hashmi Open Up On Shooting Ground Zero In Kashmir: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। उन्होंने 'ग्राउंड जीरो' की शूटिंग कश्मीर में जाकर की थी। वहीं जूम संग बातचीत में इमरान हाशमी ने इससे जुड़ा अपना अनुभव साझा किया है।

Image

'ग्राउंड जीरो' की कश्मीर में इमरान हाशमी ने की थी शूटिंग

Exclusive Emraan Hashmi Open Up On Shooting Ground Zero In Kashmir: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। इमरान हाशमी हाल ही में ग्राउंड जीरो मूवी में नजर आए हैं, जिसमें उन्होंने एक जवान की भूमिका अदा की। फिल्म के लिए इमरान हाशमी को करीब 6 महीने की ट्रेनिंग लेनी पड़ी थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की मूवी का करिश्मा ज्यादा खास नहीं दिखा। 'ग्राउंड जीरो' के लिए इमरान हाशमी (Emraaj Hashmi) ने कश्मीर की कई जगहों पर शूटिंग की थी। वहीं जूम संग बातचीत के दौरान उन्होंने कश्मीर में कई गई शूटिंग का अनुभव साझा किया है।

जूम संग एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में इमरान हाशमी (Emraaj Hashmi) ने बताया कि कश्मीर में उन्होंने करीब 30 से 40 दिन तक शूटिंग की थी और लोकल लोगों ने व बीएसएफ के जवानों ने उनकी खूब मदद की थी। इमरान हाशमी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "श्रीनगर में शूटिंग करते हुए मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। 'ग्राउंड जीरो' के जरिए मैं वहां पहली बार गया था। हमने पोस्टकार्ड्स में वहां के तालाबों को देखा है, लेकिन श्रीनगर जाकर उन चीजों को देखना ऐसा लग रहा था मानो मैं उन पोस्टकार्ड्स को देख रहा हूं।"

इमरान हाशमी (Emraaj Hashmi) ने कश्मीर में हुई शूटिंग के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "30 से 40 दिन हमने वहां शूटिंग की और बीएसफ के जवानों व लोकल लोगों से हमें जो सहारा मिला है, उसकी वजह से ही शूटिंग इतनी आसानी से और बेहतरीन तरीके से संभव हो पाई है।" इमरान हाशमी ने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने वहां रहते हुए कबाब का भी जायका लिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article