बॉलीवुड

Exclusive: उम्र में 6 साल बड़े अक्षय कुमार की मां बनकर आज भी पछताती हैं शेफाली शाह! बोलीं- अपनी कब्र खुद खोदी...

Exclusive Shefali Shah On Playing Akshay Kumar Mother On Screen: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली शाह ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। फिल्म 'वक्त' में शेफाली शाह ने अक्षय कुमार की मां का रोल अदा किया था, जो कि उनसे उम्र में 6 साल बड़े हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- शेफाली शाह, अक्षय कुमार इंस्टाग्राम

Exclusive Shefali Shah On Playing Akshay Kumar Mother On Screen: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली शाह ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शेफाली शाह ने अपने वेब शो 'दिल्ली क्राइम' से लोगों का खूब दिल जीता था। वहीं बीते 13 नवंबर को इसका सीजन 3 रिलीज हुआ, जिसने देखते ही देखते दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया। 'दिल्ली क्राइम 3' में शेफाली शाह के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस टाइम्स नाउ पर 'फ्रैंकली स्पीकिंग विद नविका कुमार' शो का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने अपने फिल्मी करियर और किरदार के सिलसिले में टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ को इंटरव्यू दिया। शेफाली शाह ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म 'वक्त' में अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाना उनके लिए किसी झटके से कम नहीं था। उन्होंने ये तक कहा कि इस किरदार को निभाकर उन्होंने अपने लिये ही कब्र खोद ली थी।

नविका कुमार ने इंटरव्यू में शेफाली शाह (Shefali Shah) से सवाल किया कि क्या मां का किरदार अदा करना आपके लिए एक सेटबैक था? क्योंकि अगर आप अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार अदा कर रही हैं जो आपने किया भी तो कोई भी उसके लिए तैयार होगा। लेकिन आपने अक्षय कुमार की मां का रोल अदा किया, जो कि आपसे उम्र में बड़े भी हैं तो क्या ये आपके लिए सेटबैक था? क्या आपके पति ने ऐसा कहा था आपको करने के लिए? इसपर शेफाली शाह ने बताया कि हां ये मेरे लिए सेटबैक था। उन्होंने कहा, "मेरे पति ने ऐसा करने से मुझे साफ मना किया था। अमित जी ने उन्हें सुझाव दिया था कि आप शेफाली को इस रोल के लिए तैयार क्यों नहीं करते। लेकिन उनका कहना था कि नहीं वो इस रोल के लिए फिट नहीं होंगी।"

शेफाली शाह (Shefali Shah) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "मैंने अपने बालों में एक दिन पाउडर डाला और कहा कि देखो मैं समझदार और ओल्ड लग रही हूं। उन्होंने कहा कि देखो मैंने तुम्हें मना किया था, लेकिन मैं ही ऐसी थी कि नहीं नहीं मुझे करना है। ठीक है, मैंने अपनी ही कब्र खोद ली।" शेफाली शाह ने बताया कि इस चीज के बाद उन्हें अपने करियर में लंबा इंतजार करना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा, "लंबे वक्त तक, मेरा करियर काम करने से ज्यादा इंतजार करने के बारे में है।"

मेरा रिज्यूमे शॉर्ट लेकिन सॉलिड है: शेफाली शाह

शेफाली शाह (Shefali Shah) से नविका कुमार ने आगे सवाल किया कि उन्होंने इस जिंक्स को कैसे तोड़ा? ये कैसे हुआ? ऐसे में शेफाली शाह ने कहा, "जब मैं पीछे देखती हूं तो ये ऐसा है कि मेरे पास लंबा रिज्यूमे तो नहीं लेकिन स्ट्रॉन्ग रिज्यूमे जरूर है। मुझे उन फिल्मों का हिस्सा होकर बहुत खुशी है। बस एक या दो मूवी ऐसी हैं जिन्हें लेकर अभी भी ऐसा है कि नहीं करना चाहिए था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article