बॉलीवुड

EXCLUSIVE: 'नो एंट्री 2' से वरुण धवन के बाहर होने की खबरों पर आगबबूला हुए बोनी कपूर, बोले 'पता नई ये बातें...'

Boney Kapoor on Varun Dhawan's No Entry 2 Exit: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्होंने 'नो एंट्री 2' बीच में ही छोड़ दी है। इस मूवी से वरुण धवन के बाहर होने की खबरें फैलने के बाद अब जूम से बात करते हुए बोनी कपूर ने सच्चाई से पर्दा उठा दिया है।

Image

Varun Dhawan-Boney Kapoor

Boney Kapoor on Varun Dhawan's No Entry 2 Exit: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को आने वाले दिनों में फिल्म 'नो एंट्री 2' में देखा जाएगा। बीते 2 दिनों से वरुण धवन को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। 'नो एंट्री 2' से वरुण धवन के बाहर होने की खबरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। इन रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि 'भेड़िया 2' और 'नो एंट्री 2' की डेट्स क्लैश होने की से वरुण धवन ने कॉमेडी मूवी को छोड़ दिया। इन खबरों ने फैलने के बाद अब निर्माता बोनी कपूर ने जूम से बात करते हुए यह कन्फर्म कर दिया है कि वरुण धवन और अर्जुन कपूर दोनों ही फिल्म में बरकरार हैं।

'नो एंट्री 2' से वरुण के बाहर होने की खबरों पर बोनी कपूर ने दिया रिएक्शन

जूम से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, 'हम नो एंट्री में एंट्री बना रहे हैं। वरुण धवन और अर्जुन कपूर फिल्म में नजर आएंगे। इस समय हम तीसरे हीरो की तलाश में हैं और बाकी कास्ट की कास्टिंग भी चल रही है।' बता दें इस मूवी वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ दिलजीत दोसांझ को भी मेकर्स ने फाइनल किया था। हालांकि दिलजीत दोसांझ ने इस मूवी को छोड़ किया है। इस समय मेकर्स अब दिलजीत दोसांझ के रिप्लेसमेंट को ढूढ़ने में लगे हुए हैं। बोनी कपूर ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वरुण धवन 'नो एंट्री 2' से बाहर नहीं हुए हैं।

बीते दिन मिड-डे की रिपोर्ट में बताया गया था कि वरुण धवन की डेट्स पहले से ही फिल्म 'भेड़िया 2' के लिए लॉक्ड है। यही वजह है कि वरुण धवन ने फिल्म 'नो एंट्री 2' को छोड़ दिया है। बताते चलें साल 2005 में 'नो एंट्री' रिलीज हुई थी। इस मूवी में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु, लारा दत्ता और सेलिना जेटली अहम रोल में नजर आई थीं। फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था और निर्देशन अनीस बज्मी द्वारा किया गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article