बॉलीवुड

EXCLUSIVE: बोनी कपूर ने वरुण धवन के 'नो एंट्री 2' से बाहर होने की खबरों के बीच, कहा- 'कुछ चेंजेस हो रहे हैं...'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2025, 05:23 PM IST

Boney Kapoor Zoom Interview: 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) के दौरान फिल्म मेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ और फिल्मों को लेकर बात की। बोनी कपूर ने वरुण धवन (Varun Dhawan) को लेकर आई खबर पर कहा कि...

Image

Image Source: Zoom Youtube

Boney Kapoor Zoom Interview: फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। बोनी कपूर एक के बाद एक बयान देते नजर आते ही जिसकी वजह से वो खबरों में रहते हैं। इन सब के बीच 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) से बोनी कपूर का Zoom को दिया नया इंटरव्यू सामने आ रहा है। इस इंटरव्यू में बोनी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ और अपनी अपकमिंग फिल्म से जुड़े मुद्दों पर बात की। तो चलिए जानते हैं बोनी कपूर ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या खुलासे किए हैं।

बोनी कपूर ने 'नो एंट्री 2' को लेकर कही ये बात

बोनी कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसी वजह 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के दौरान Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। Zoom के साथ बातचीत में बोनी कपूर से उनके वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया, 'पिछले डेढ़ साल से मैं वजन घटा रहा हूं। शायद आपने पहली बार नोटिस किया। लेकिन हेयर ट्रांसप्लांट से पहले मैंने वजन घटाना शुरू किया, क्योंकि अगर वजन न घटे तो कितने भी बाल लगाओ फर्क नहीं पड़ता। मेरी वाइफ श्रीदेवी (Sridevi) बहुत चाहती थीं कि मैं वजन घटाऊं और ट्रांसप्लांट करवाऊं।' उन्होंने आगे कहा, 'तो मैंने पहले वजन घटाने का फैसला किया, फिर ट्रांसप्लांट करवाया। मेरे बच्चे खुश हैं। अब बस 3 किलो और घटाने हैं ताकि मेरे दिल के लिए आइडियल वजन 85 किलो हो जाए। आज मैं 88-87 किलो हूं, कभी-कभी 90 हो जाता है। मुझे 85-86 पर स्टेबल होना है और मैं कोशिश कर रहा हूं कि वहां पहुंच जाऊं।' इसके बाद 'नो एंट्री मैंन एंट्री' (No Entry Main Entry) से वरुण धवन (Varun Dhawan) के बाहर होने की खबरों के बीच फिल्म को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि 'अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी। कुछ चेंजेस हो रहे हैं, प्रोसेस पूरा हो जाने दो, फिर बात करेंगे।'

इन फिल्मों से धमाल मचाएंगे बोनी कपूर

बोनी कपूर इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में है। बोनी कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 6 फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

End of Article