Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser is Delaye d Due to this Reason: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) इस साल दिवाली वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले खबरें सामने आ रही थी कि इस मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी के टीजर को 15 अगस्त के दिन रिलीज किया जाएगा। यह भी दावा किया जा रहा था कि इसे सिनेमाघरों में भी दर्शकों को फिल्म से पहले दिखाया जाएगा। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने अब टीजर रिलीज करने के इस प्लान को कैंसिल कर दिया है। स्त्री 2, वेदा और खेल खेल में के शो के बीच 1:32 मिनट के टीजर को रिलीज करने के लिए भूल भुलैया 3 के मेकर्स ने थिएटर मालिकों के साथ एक डील की थी, पर अब वह ऐसा नहीं करना चाहते हैं। यहां इसके पीछे की एक बड़ी वजह पर नजर डालते हैं।
अब क्यों नहीं रिलीज होगी भूल भुलैया 3 का टीजर?
एक सोर्स से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के हिसाब से 'इस समय स्त्री 2 और भूल भुलैया 3 को लेकर काफी बातें हो रही हैं। दोनों ही एक ही जोनर की फिल्मे हैं। स्त्री 2 को जिस दमदार ओपनिंग की उम्मीद है, उसे देखते हुए भूल भुलैया 3 को दर्शक इग्नोर भई कर सकते हैं। इस वजह से मेकर्स अब फिल्म की टीजर को कुछ समय बाद ही रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।'
