बॉलीवुड

Viral Pic: तलाक के बाद फिर एक हुए ईशा देओल और भरत तख्तानी, फोटो ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल

Esha Deol and Bharat Takhtani Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और भरत तख्तानी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि साल 2024 में दोनों ने तलाक लिया था। उस वक्त ऐसा लोग समझ रहे थे कि अब दोनों एक दूसरे का चेहरा कभी नहीं देखेंगे। इस बीच ईशा और भरत ने सबको हैरान कर दिया है।

Image

Pic Credit- Esha Deol instagram

Esha Deol and Bharat Takhtani Pic: साल 2024 में बॉलीवुड अदाकारा ईशा देओल ने काफी मुश्किलों का सामना किया था। इस साल ईशा देओल और भरत तख्तानी का तलाक हुआ। इसके बाद एक्ट्रेस ईशा देओल बुरी तरह टूट गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने आपको संभाल लिया। लोगों को ऐसा लग रहा था कि ईशा और भरत दोबारा कभी साथ नहीं दिखाई देंगे। हालांकि ईशा और भरत ने सभी को चौंका दिया है। इंटरनेट पर एक तसवीर सामने आई है, जो कि हर तरफ वायरल हो रही है। इस फोटो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

ईशा देओल और भरत तख्तानी की सामने आई फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके एक्स हसबैंड भरत तख्तानी को मुंबई में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। भरत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की और इसे कैप्शन दिया, 'फैमिली संडे' तस्वीर में ईशा और भरत अपनी बहन अहाना देओल और एक करीबी दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं। चारों लोग मुस्कुराते हुए दिखे, और पईशा और भरत का तलाक आपसी असहमति और बढ़ते मतभेदों के कारण हुआ था। फिर भी, दोनों आज काफी अच्छे दोस्त है। भरत और ईशा की इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों का ये मानना है कि दोनों फिर से साथ आ गए हैं। वहीं कई लोग इसे यूं ही मिलना बता रहे हैं।

bharat

Pic Credit- bharat takhtani instagram

ईशा देओल और भरत तख्तानी की लव स्टोरी

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने 29 जून 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ सात फेरे लिए थे, बॉलीवुड के बड़े सितारे और बिजनेस जगत की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हालांकि ये प्यार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। ईशा देओल का फिल्मी करियर 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से शुरू हुआ। इस मूवी के लिए ईशा को काफी प्यार मिला। इसके बाद ईशा देओल ने फिल्म धूम में धमाल मचाया। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article