बॉलीवुड

Esha Deol संग अपनी शादी बचाना चाहते हैं Bharat Takhtani, क्या रिश्ते में बची है अभी भी मिठास?

Esha Deol-Bharat Takhtani Divorce: कल बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और भरत तख्तानी ने बयान जारी कर जानकारी दी की वो अब दोनों अलग हो गए हैं। ऐसे में अब कुछ ऐसा देखने को मिला की एक्ट्रेस के पति अभी भी शादी बचाना चाहते हैं, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।

Image

Esha Deol Husband Bharat Takhtani Still Wants to save Marriage?

Esha Deol-Bharat Takhtani Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल कई समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थी। ऐसे में कल ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने बयान जारी किया की वो दोनों अब अलग हो गए हैं आपसी सहमति से। दोनों ने अपनी 12 साल की शादी को पूर्णविराम दे दिया है, जिसे जान सभी को झटका लगा। लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के पति को देख लगा की शयद वो अभी भी अपनी शादी बचाना चाहते हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट में।

दरअसल देखा गया था की ईशा देओल (esha deol) पिछले साल कई बॉलीवुड इवेंट में अपने पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) के बिना दिखीं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया से अपने पति संग सभी तस्वीरों को हटा दिया था, जिसको लेकर कल खबर आई की दोनों अब अलग हो गए हैं। यानी आपसी सहमति से दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है, साथ ही बच्चों की को पैरेंटिंग करेंगे। लेकिन अब देखा गया की भरत तख्तानी के सोशल मीडिया के फेसबुक आकउंट पर अभी भी उनकी और ईशा किओ तस्वीर प्रोफाइल में लगी हुई है।

ऐसे में लोग अंदाजा लगा रहे हैं की शयद अभी भी भरत अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते हैं। इसी के साथ इस बॉलीवुड कपल को दो बेटियां है जिनका नाम राध्या और मिराया है। जानकारी के लिए बता दें की दोनों की शादी जून साल 2012 में हुई थी और ये लव मैरिज थी। भरत को ईशा को देख पहली ही नजर में प्यार हो गया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article