बॉलीवुड

Entertainment News : टाइगर श्रॉफ की गणपथ पहले ही दिन हुई फ्लॉप, कृष 4 में ऋतिक संग रोमांस करेंगी श्रद्धा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 20, 2023, 05:04 PM IST

Entertainment News Of The Week: एंटरटेनमेंट जगत के लिए ये हफ्ता काफी शानदार रहा। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म गणपथ को यूजर्स ने बताया टॉर्चर। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

Entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News Of The Week: एंटरटेनमेंट जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म गणपथ (Ganpath) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस हफ्ते टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 ऑनएयर हो चुका है। यारियां 2 से दिव्या खोसला कुमार ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। आइए इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

टाइगर श्रॉफ की गणपथ हुई रिलीज

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में दोनों ने दमदार एक्शन सीन्स किए है। लेकिन फिल्म को ब़ॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कमजोर कहानी ने दर्शकों को निराश कर दिया है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। अर्ली ट्रेंड के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 8 से 10 करोड़ का बिजनसे कर सकती है।

सलमान खान की टाइगर 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सलमान -कैटरीना दमदार एक्शन सीन्स करते हुए दिखाई दिए। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। टाइगर 3 में इमरान हाशमी ने निगेटिव रोल प्ले किया है। दिवाली फिल्म पर रिलीज होगी।

बिग बॉस 17 हुआ ऑनएयर

टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 ऑनएयर हो चुका है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। इस बार की थीम सिंगल वर्सेज कपल्स है। घर में अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा,नील भट्ट, मुनव्वर फारुकी समेत टीवी के 17 सितारों ने हिस्सा लिया है।

कृष 4 में ऋतिक रोशन संग रोमांस करेंगी श्रद्धा कपूर

ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कृष 4 के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कृष 4 में ऋतिक के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को हिंट दिया है। श्रद्धा हाल ही में रणबीर कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में नजर आई थी।

Leo ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

थलापति विजय की फिल्म लियो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म साउथ में ही नहीं हिंदी भाषा में भी अच्छा बिजनसे कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ का बिजनेस किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article