बॉलीवुड

Entertainment News of the Day: नोरा फतेही ने बढ़ाया तापमान, जान्हवी को लोगों ने बुलाया 'सस्ती काइली जेनर'!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 17, 2022, 08:00 PM IST

Entertainment news of the day: मनोरंजन की दुनिया की आज की बड़ी खबरों की बात करें तो आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही का नया गाना रिलीज किया गया है। वहीं अपने लुक के लिए जान्हवी सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। आइए आज की बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Entertainment News of today

KEY HIGHLIGHTS
  • नोरा फतेही का नया गाना हुआ रिलीज।
  • दीपिका पादूकोण और कार्तिक आर्यन साथ फिल्म करेंगे।
  • सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं जान्हवी कपूर।

Entertainment news of the day: मनोरंजन जगत में खबरों का सिलसिला कभी भी नहीं थमता आज भी एंटरटेनमेंट की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘An Action Hero’ का नया गाना आज रिलीज किया गया है, जिसमें नोरा फतेही और आयुष्मान की जोड़ी जबरदस्त लग रही है। वहीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हो गई हैं। लोग उन्हें सस्ती कायली जेनर बुला रहे हैं। आइए आज की कुछ बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

दीपिका और कार्तिक एक साथ आएंगे नजर

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड फिल्म आशिकी के तीसरे सीक्वेंस Aashiqui 3 की घोषणा की गई है। इसके साथ भी यह भी खबर सामने आई थी कि कार्तिक आर्यन फिल्म में लीड रोल की भूमिका निभाने वाले है। अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फिल्म में कार्तिक के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाली है। दोनों पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

जान्हवी को बुलाया सस्ती काइली जेनर

हाल ही में जान्हवी कपूर Elle ब्यूटी अवॉर्ड्स में शामिल हुई हैं। जिसमें वह एक नीली ड्रेस में नजर आ रही हैं। जान्हवी इस ड्रेस में किसी जलपरी की तरह लग रही हैं। हालांकि लोग अब जान्हवी के इस लुक को काइली जेनर की कॉपी बता रहे हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि जान्हवी का ये लुक चुराया हुआ है।

नोरा फतेही का नया गाना हुआ रिलीज

आज आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘An Action Hero’ का नया गाना Jehda Nasha रिलीज कर दिया गया है। ‘जेडा नशा’ गाने में हर कोई आयुष्मान के डांस की तारीफ कर रहा है। फैंस के अनुसार गाने में आयुष्मान ने नोरा फतेही को कड़ी टक्कर दी है। दोनों पहली बार एक साथ ऑनस्क्रीन दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लोगों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article