Entertainment News of the Day, 03 november 2022: मनोरंजन जगत की दुनिया में हमेशा हलचल बनी रहती हैं। आज का दिन भी खबरों से भरा रहा है। बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshmiyaa) की फिल्म ‘Badass Ravi kumar’ का टीजर जारी किया गया है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने टीजर और हिमेश रेशमिया दोनों की खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) को भी आज लोगों ने बुरी तरह ट्रोल किया है। आइए आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं।
क्यों ट्रोल हुईं काजोल?
दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को अपने बेटे वायु के साथ मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया है। जहां कुछ रिपोर्ट्स उनकी फोटो खींचने के जद्दोजहद में लग गए जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया, इस पूरे मामले में काजोल का रवैया इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आया है। लोगों ने तो काजोल की तुलना जया बच्चन से कर दी है।
हिमेश रेशमिया की फिल्म का टीजर रिलीज
सिंगर हिमेश रेशमिया को उनकी खराब एक्टिंग के लिए अक्सर ट्रोल किया जाता है। आज हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘Badass Ravi kumar’ का टीजर जारी किया गया है। टीजर को देखने के बाद से ही ऑडियंस की हंसी नहीं रुक रही है। लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर इतना ओवर कॉन्फिडेंस आता कहां से हैं।
क्या Jr NTR की फिल्म में नजर आएंगी जान्हवी?
बीते दिनों से कई अफवाहें उड़ रही थीं कि जान्हवी Jr NTR की फिल्म NTR30 के जरिए टॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। आज अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ की प्रमोशन के लिए जान्हवी हैदराबाद पहुंची थी। जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि अभी तक उन्होंने साउथ की कोई फिल्म साइन नहीं की है।
पठान के टीजर ने तोड़ा आदिपुरुष का रिकॉर्ड
कल शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर पठान का टीजर जारी किया गया था। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म के टीजर ने 24 घंटों के अंदर सबसे ज्यादा लाइक पाने में आदिपुरुष को पीछे छोड़ दिया है। आदिपुरुष के टीजर को कुल 1.09 मिलियन व्यूज लाइक्स मिले थे। वहीं पठान के टीजर ने 24 घंटों में 1.13 मिलियन लाइक्स हासिल किए हैं।
