बॉलीवुड

Entertainment News of 14 May 2023: मां बनने वाली हैं आशका गोराडिया, सगाई के बाद रोमांटिक हुए राघव-परिणीति

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 14, 2023, 02:38 PM IST

Entertainment News of 14 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें आज सामने आ रही हैं, नागिन फेम एक्ट्रेस आशका गोराडिया (aashka goradia) ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसके साथ ही राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा के सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Entertainment News of 14 May 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • आशका गोराडिया ने अपने प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है।
  • परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के सगाई के वीडियो हुए वायरल।
  • 100 करोड़ी बनी द केरला स्टोरी मूवी।

Entertainment News of 14 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें आज सामने आ रही हैं, नागिन फेम एक्ट्रेस आशका गोराडिया (aashka goradia) ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। शादी के 6 साल बाद वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जिसके साथ ही राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की सगाई हो गई है। अब उनकी सगाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। एक वीडियो में तो राघव और परिणीति रोमांटिक होते दिख रहे हैं, जहां राघव एक्ट्रेस को किस भी करते हैं। आइए आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

एक दूसरे के हुए राघव-परिणीति

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने बीते दिन सगाई कर ली है। अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राघव चड्डा के लिए परिणीति चोपड़ा 'वे माही' गाने पर लिप्सिंग करती दिख रही हैं, इस बीच राघव भी एक्ट्रेस को गाल पर किस करते हैं। राघव और परिणीति का ये वायरल वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है।

100 करोड़ी बनी द केरला स्टोरी

अदा शर्मा स्टारर 'द केरला स्टोरी' फिल्म की धमाकेदार कमाई जारी हैं, अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जिसके साथ ही अब फिल्म इस साल की सबसे सफल बॉलीवुड मूवीज में से एक बन गई है। फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 19.50 करोड़ की कमाई की है। जिसके साथ ही फिल्म की जबरदस्त कमाई जारी है।

पत्नी की प्रेग्नेंसी पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी

अकांक्षा चमोला की प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए गौरव खन्ना ने वायरल वीडियो में कहा, 'सुनो, मेरी पत्नी प्रेग्नेंट नहीं है। कोई अच्छी खबर नहीं है। मुझसे पूछना बंद करो इससे। तो क्या हुआ ये दिन भर सोफे पर बैठकर फ्राइड चीज़, आइसक्रीम, चिप्स खाना चाहती है? जिम नहीं जाना चाहती। तो क्या हुआ? यह उसकी पसंद है। मैं उसका सपोर्ट करता हूं। मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं।'

मां बनने वाली हैं आशका गोराडिया

टीवी सीरियस नागिन फेम एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। टीवी एक्ट्रेस ने मदर्स डे के मौके पर अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। 37 साल की उम्र में वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति ब्रेंट ग्लोब के साथ पहली बार प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है।

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा का हुआ मिसकैरिज

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा ने कुछ समय पहले ही अपने फैंस को प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज दी थी। हालांकि अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है, प्रेग्नेंसी के 6 हफ्तों के भीतर ही उनका मिसकैरिज हो गया है, सबा ने पहले ही बताया था कि उनके प्रेग्नेंसी में काफी प्रोब्लम हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article