बॉलीवुड

Entertainment News 15 May 2023: अदा शर्मा के साथ हुई सड़क दुर्घटना, ट्रोल हुईं आलिया भट्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 15, 2023, 02:54 PM IST

Entertainment News 15 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान की मूवी 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही द केरला स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा सड़क दुर्घटना का शिकार बन गई हैं।

Image

Entertainment news of 15 may 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं।
  • विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज।
  • अदा शर्मा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई हैं।

Entertainment News 15 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान की मूवी 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इससे पहले फिल्म का एक पोस्टर बीते दिन रिलीज किया गया था। बड़े पर्दे पर सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी पहली बार नजर आने वाली है। दोनों की फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई हैं। इसके साथ ही द केरला स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा सड़क दुर्घटना का शिकार बन गई हैं। खुद एक्ट्रेस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने दुर्घटना के बाद फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी दे दिया है। आइए आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर नजर डालते हैं।

Scoop का ट्रेलर हुआ रिलीज

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (karishma tanna) की वेबसीरिज स्कूप (Scoop) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस वेबसीरीज में करिश्मा एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभा रही हैं, जो सीधा सिस्टम से भिड़ने वाली है। इस बीच ट्रेलर में करिश्मा की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। वेबसीरिज 2 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर हुआ आउट

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके का जबरदस्त ट्रेलर यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। फिल्म 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ट्रेलर में विक्की कौशल और सारा अली खान की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पंसद आ रही है। मूवी एक ऐसे जोड़े के बारे में है जो एक दूसरे को तलाक देना चाहता है।

सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं अदा शर्मा

द केरला स्टोरी फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा ने सड़क दुर्घटना के बाद अपना हेल्थ अपडेट फैंस को बताया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा 'मैं ठीक हूं दोस्तों। हमारी सड़क दुर्घटना के बारे में खबर फैलने के बाद मुझे बहुत सारे मैसेज लगातार आ रहे हैं। पूरी टीम, हम सभी ठीक हैं, कोई भी चिंता की बात नहीं है, कुछ भी बड़ा नहीं हुआ है। लेकिन हमारे लिए चिंता करने लिए आप सभी का धन्यवाद।'

ट्रोल हुईं आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट लुक कॉपी करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हाल ही में आलिया एयरपोर्ट पर डिनेयम लुक में नजर आई हैं, जो काफी हद तक दीपिका के लुक की तरह हैं। फैंस का मानना है कि आलिया अक्सर दीपिका को कॉपी करने की कोशिश करती हैं।

वायरल हुआ राघव और परिणीति की सगाई का वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने सगाई रचा ली है। सगाई के बाद अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा साथत में भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article