बॉलीवुड

Emraan Hashmi को मिला साउथ का टिकटः पवन कल्याण स्टारर OG में निभाएंगे यह रोल

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 16, 2023, 04:58 PM IST

Emraan Hashmi on Film OG: दरअसल, ओजी की जब से घोषणा हुई है, तब से ही इसे लेकर मनोरंजन जगत में खासा हलचल रही है। तेलुगू ड्रामा फिल्म में पवन कल्याण और प्रियंका मोहन लीड रोल्स में नजर आएंगे, जबकि इसके कुछ हिस्से फिलहाल हैदराबाद में शूट किए जा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन दास और श्रिया रेड्डी भी अहम भूमिकाएं निभाते दिखेंगे।

Image

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की एक दौर में सीरियल किसर की इमेज थी। (फाइलः IANS)

Emraan Hashmi on Film OG: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। वह अपकमिंग फिल्म "ओजी" (OG) की स्टार कास्ट में नजर आएंगे। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वह इसमें निगेटिव रोल निभाएंगे। तेगुलू फिल्म इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर उन्होंने बताया, "मैं ओजी के साथ अपनी नई यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हूं। फिल्म की बहुत ही मजबूत और पकड़ वाली स्क्रिप्ट है। यह मुझे चुनौतीभरा रोल ऑफर करती है, जिसमें कल्याण सर, सुजीत धनय्या सर और पूरी टीम के साथ करने के लिए तैयार हूं। मुझे पूरा यकीन है कि हम इस फिल्म के जरिए दर्शकों के लिए एक यादगार फिल्मी अनुभव पैदा करेंगे।"

दरअसल, ओजी की जब से घोषणा हुई है, तब से ही इसे लेकर मनोरंजन जगत में खासा हलचल रही है। तेलुगू ड्रामा फिल्म में पवन कल्याण और प्रियंका मोहन लीड रोल्स में नजर आएंगे, जबकि इसके कुछ हिस्से फिलहाल हैदराबाद में शूट किए जा रहे हैं।

फिल्म में अर्जुन दास और श्रिया रेड्डी भी अहम भूमिकाएं निभाते दिखेंगे, जबकि इस फिल्म में थमन एस ने म्यूजिक दिया है। मूवी का प्रोडक्शन डीवीवी धनय्या ने किया है, जबकि डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले सुजीत ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में सीनियर एक्टर प्रकाश राज भी दिखेंगे।

emran hashmi

तेलुगू फिल्म OG में बॉलीवुड एक्टर Emraan Hashmi कुछ इस तरह नजर आएंगे। (फोटोः IANS)

24 मार्च, 1979 को मायानगरी (महाराष्ट्र के मुंबई) में जन्मे इमरान फिलहाल 44 बरस के हैं। साल 2003 में उन्होंने फुटपाथ नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था और मर्डर, कलयुग, गैंगस्टर और आवारापन सरीखी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई थी।

इमरान इसी के आसपास लंबे समय तक "सीरियल किसर" के तौर पर भी जाने जाते थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनकी ज्यादातर फिल्मों में बोल्ड सीन्स होते थे और वह लिपलॉक करते नजर आते थे। वैसे, उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर-3 है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article