बॉलीवुड

सलमान खान की 'सिकंदर' के फेलियर पर Emraan Hashmi ने दिया रिएक्शन, बोले '10 साल पहले लोगों ने...'

Emraan Hashmi on Sikandar Failure: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' की कमाई ने निर्माताओं को चिंता में डाल दिया है। सलमान खान स्टारर को बॉक्स ऑफिस पर मिली असफलता पर अब अभिनेता इमरान हाशमी ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान एक फिर वापसी करेंगे।

Image

Emraan Hashmi and Salman Khan

Emraan Hashmi on Sikandar Failure: इमरान हाशमी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले यानी ईद के खास मौके पर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को मेकर्स ने बनाने में 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे। पहले दिन दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में विफल ही रही। 'सिकंदर' (Sikandar) के फेलियर पर अब इमरान हाशमी ने अपना रिएक्शन दिया है।

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हुए जब इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) से सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों के फेलियर पर पर अपना रिएक्शन दिया। इमरान हाशमी ने कहा, 'मैंने काफी समय से उनसे बात नहीं की है लेकिन मुझे लगता है कि वो एक बार धांसू कमबैक करेंगे। वो इतने सालों से यहां है और उतार चढ़ाव आते रहते हैं। 10 साल पहले लोग यही बात शाहरुख खान के लिए कहते थे। वो फिर वापसी करेंगे।'

बताते चलें इमरान हाशमी ने सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में काम किया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थीं और इसे मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया था। यह मूवी भी उम्मीद के मुताबिक कमाई करने में सफल नहीं रही थी। वहीं दूसरी ओर इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल के दिन रिलीज होगी। फिल्म में उन्हें एक बीएसएफ के किरदार में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article