बॉलीवुड

Awarapan 2 Teaser: किसी और की जिंदगी के लिए फिर मरेंगे इमरान हाशमी, देखें वीडियो

Awarapan 2 Teaser: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक वक्त इंडस्ट्री के सबसे बड़े मास एंटरटेनर थे क्योंकि उनकी थ्रिलर फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रहती थीं। उस दौर में इमरान हाशमी की आवारापन (Awarapan) नाम की एक मूवी रिलीज हुई थी, जिसने सबको दीवाना बना दिया था। इमरान हाशमी फैंस की बम्पर डिमांड पर आवारापन 2 (Awarapan 2) का अनाउंटमेंट किया है।

Image

Awarapan 2

Awarapan 2 Teaser: बॉलीवुड कलाकार इमरान हाशमी को दर्शक काफी लम्बे समय से थ्रिलर फिल्मों में मिस कर रहे हैं, जो कभी उनकी पहचान हुआ करती थीं। इमरान हाशमी के फैंस काफी सालों से उनसे ये डिमांड कर रहे थे कि उन्हें फिर से वैसी ही फिल्में करनी चाहिए, जिनके लिए वो फेमस हैं। इमरान हाश्मी ने फैंस की डिमांड मान ली है और आवारापन के सीक्वल का ऐलान कर दिया है। साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की आवारापन की आज भी कल्ट फॉलोइंग है। आवारापन के लिए फैंस की दीवानगी देखते हुए इमरान हाशमी ने आवारापन 2 का ऐलान कर दिया है। इमरान हाशमी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को जानकारी दी है वो फिर से अपने जॉनर में लौट रहे हैं।

इमरान हाशमी ने आवारापन 2 का टीजर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है "जुम्मा मुबारक...।" इमरान हाशमी के इस ट्वीट पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें थैंक यू बोल रहे हैं। इमरान हाशमी के पोस्ट के नीचे एक फैन ने लिखा है, 'थैंक यू इमरान सर...। हमें आवारापन 2 का इंतजार रहेगा।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'हम इसके लिए आपका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं इमरान सर। आज दिन बना दिया आपने...।'

इमरान हाशमी पिछले कुछ समय से लगातार किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश कर रहे थे और लगातार अलग-अलग तरह के किरदार प्ले कर रहे थे लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी। यहां तक कि सलमान खान की टाइगर 3 में विलेन बनने के बाद भी उनके हाथ में सफलता नहीं लगी। इसके बाद इमरान हाशमी ने एक बार फिर से वो फिल्में करने का मन बनाया है, जो उनके फैंस के लिए पसंद हैं। वैसे आप आवारापन 2 के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article