बॉलीवुड

Dunki Box Office Collections Day 6 (Early Estimates): शाहरुख खान की फिल्म डंकी की कमाई में छठे दिन आई गिरावट, वर्किंग-डे का पड़ा असर

Dunki Box Office Collections Day 6 (Early Estimates): बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) धीमे-धीमे साल 2023 की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार है। फिल्म 5 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और छठे दिन ये अपने खाते में 13-15 करोड़ रुपये जोड़ने के लिए तैयार है।

Image

Dunki Box Office Collection Day 5

Dunki Box Office Collections Day 6 (Early Estimates): बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हालिया रिलीज फिल्म डंकी (Dunki) को भले ही जवान और पठान जैसा रिस्पांस दर्शकों से न मिला हो लेकिन इसने सफल फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ही ली है। फिल्म डंकी ने क्रिसमस की छुट्टी का भरपूर फायदा उठाते हुए अपने खाते में 22 करोड़ रुपये जोड़, जिसकी मदद से इसकी कुल कमाई 123 करोड़ रुपये हो चुकी है। अगर छठे दिन की बात करें तो फिल्म डंकी की कमाई पर वर्किंड-डे का असर पड़ता नजर आ रहा है। फिल्म डंकी ने दोपहर तक केवल 20 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है, जिस कारण ट्रेड पंडित थोड़े निराश हैं। खराब ऑक्यूपेंसी रेट के बावजूद भी ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि ये मूवी छठे दिन सम्मानजनक आंकड़े दर्ज करा लेगी।

फिल्म डंकी 5वें दिन करेगी लगभग 13-15 करोड़ की कमाई

फिल्म डंकी को छठे दिन दर्शकों से जैसा रिस्पांस मिल रहा है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये अपने खाते में 13-15 करोड़ रुपये जोड़ लेगी। फिल्म डंकी धीरे-धीरे साल 2023 की सफल फिल्मों में एंट्री मारती दिख रही है। फिल्म डंकी कंटेंट बेस्ड मूवी है, जिस कारण इसकी कमाई धीमे-धीमे बढ़ रही है। अगर छठे दिन डंकी अपने खाते में लगभग 15 करोड़ रुपये जोड़ लेती है तो इसकी कुल कमाई 148 करोड़ रुपये हो जाएगी।

साल 2023 रहा है शाहरुख खान के नाम

साल 2023 अभिनेता शाहरुख खान के नाम रहा है। इस साल उनकी जवान-पठान ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था और अब उनकी डंकी दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। फिल्म डंकी का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है, जो शानदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म डंकी की कहानी की भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article