बॉलीवुड

Drishyam 2 Box Office Day 4 Estimates: Ajay Devgn की फिल्म की कमाई में आई 70% की गिरावट, देखें पूरी कमाई

Drishyam 2 Box Office Day 4 Estimates: कमाल आर खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में इस बात का दावा किया है कि अजय देवगन की फिल्म की कमाई में चौथे दिन 70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। केआरके के अनुसार दृश्यम 2 चौथे दिन केवल 8 करोड़ रुपये कमा पाएगी।

Image

Drishyam 2

Drishyam 2 Box Office Day 4 Estimates: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की हालिया रिलीज मूवी दृश्यम 2 ने अपने पहले वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करके 64 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। दृश्यम 2 बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से ही इसकी कमाई में उछाल दर्ज की जा रही है। फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने अपने तीसरे दिन 27.17 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसे देखकर ट्रेड पंडित भी हैरान हैं। जहां बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं, वहीं अजय देवगन की दृश्यम 2 ने लोगों को अपने तीसरे दिन की कमाई से चौंका दिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स मान रहे हैं कि पहले वीकेंड में 64 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली दृश्यम 2 जल्द ही 100 करोड़ के पार निकल जाएगी।

जहां ट्रेड पंडित फिल्म दृश्यम 2 को बहुत उम्मीदों से देख रहे हैं, वहीं कमाल आर खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में बताया है कि चौथे दिन अजय देवगन की फिल्म की कमाई में 80% की गिरावट दर्ज की गई है। केआरके ने अपने ट्वीट में बताया है कि फिल्म की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिलेगी और इसकी कुल कमाई मात्र 8 करोड़ रुपये रहेगी। अगर दृश्यम 2 की कमाई केआरके (KRK) के अनुसार रहती है तब भी अजय देवगन की मूवी 4 दिनों में 72 करोड़ रुपये के पार निकल जाएगी।

अजय देवगन की पिछली कुछ फिल्में सिनेमाघरों में हिट साबित नहीं हुई थीं, जिस कारण दृश्यम 2 का हिट होना उनके लिए काफी जरूरी था। दृश्यम 2 की वजह से अजय देवगन का करियर दोबारा पटरी पर लौट आया है। कई लोग यह भविष्यवाणी कर रहे थे कि 90 के स्टार्स का करियर अब खत्म हो चुका है लेकिन दृश्यम 2 के हिट होते ही यह साबित हो गया है कि जो एक्टर अच्छी कहानी लेकर दर्शकों के सामने आएगा, उसे दर्शक भाव देंगे। अगर फिल्म में दम नहीं होगा तो दर्शक उसे ठेंगा दिखा देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article