Dream Girl 2 Release on THIS Date: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों अनिरुद्ध अय्यर के निर्देशन में बनी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में जयदीप अहलावत नजर आएंगे। 'एन एक्शन हीरो' के अलावा आयुष्मान खुराना अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की वजह से भी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को बदलने का फैसला किया है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) में अनन्या पांडे नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। ये फिल्म अब अगले साल 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल शूटिंग चल रही है और अन्नू कपूर और अभिषेक बनर्जी भी फिल्म का हिस्सा हैं। ड्रीम गर्ल के पहले पार्ट में आयुष्मान के साथ लीड रोल में नुसरत भरूचा को देखा गया था। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं और इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।
हाल ही में यह बताया गया कि एकता ने ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज की तारीख 29 जून से 23 जून कर दी थी क्योंकि उनके फिल्म निर्माता-दोस्त साजिद नाडियाडवाला ने उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वह अपने प्रोडक्शन में बन रही 'सत्य प्रेम की कथा' को उस दिन रिलीज न करें। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना 'ड्रीम गर्ल 2' के अलावा ज ल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगे। अभिनेता कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर हर तरह के किरदार को निभाना चाहते हैं। इस हॉरर कॉमेडी के लिए आयुष्मान खुराना ने फिल्म निर्माता दिनेश विजान के साथ हाथ मिलाया है।
