बॉलीवुड

Dostana 2 Cast Reboot: जान्हवी कपूर की जगह लेगी ये हसीना, करण जौहर ने ढूढ़ ली नई हीरोइन?

Dostana 2 Cast Reboot: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) में जान्हवी कपूर के बाहर होने के बाद मेकर्स ने 'लापता लेडीज' फेम एक हसीना को कास्ट करने का फैसला किया है। तो चलिए जानते हैं आखिर किस एक्ट्रेस के साथ ये फिल्म लगी है।

Image

Image Credit: Instagram

Dostana 2 Cast Reboot: मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) एक बार ट्रैक पर वापस आ गई है। 'दोस्ताना 2' का निर्देशन कोलिन डीकुन्हा द्वारा किया जाएगा। इस मूवी में पहले कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आने वाली थी लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से अभिनेता 'दोताना 2' से बाहर हो गए थे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी के लिए जान्हवी कपूर की जगह अब मेकर्स ने लीड हीरोइन को फाइनल कर लिया है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी के लिए मेकर्स ने किस एक्ट्रेस को कास्ट किया है।

'दोस्ताना' में जान्हवी कपूर की इस हसीना ने किया रिप्लेस

'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन भले ही बाहर हो गए हैं लेकिन लक्ष्य इस मूवी में नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन की जगह अब विक्रांत मेस्सी को मेकर्स ने कास्ट किया है, जिसकी पुष्टि अभिनेता खुद कर चुके हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतिभा रांटा को यह मूवी मेकर्स ने ऑफर की है। कार्तिक के साथ-साथ जान्हवी कपूर भी इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह फिल्म में प्रतिभा रांटा नजर आ सकती हैं। प्रतिभा अपनी पहली फिल्म 'लापता लेडीज' से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

'लापता लेडीज' मिलने से पहले प्रतिभा ने करण जोतवानी के साथ जी टीवी पर 'कुर्बान हुआ' सीरियल में काम किया था। उन्होंने दर्शील सफारी और गौरव अरोड़ा के वेब सीरीज 'आधा इश्क' की। 'लापता लेडीज' की सफलता के बाद प्रतिभा को रोहित सराफ, भुवन बाम, गुरफतेह पीरजादा और जेसन शाह के अमेजन प्राइम वीडियो शो 'द रिवोल्यूशनरीज' में देखा जाएगा। बताते चलें मेकर्स को ओर से 'दोस्ताना 2' में हुई प्रतिभा रांटा की एंट्री को लेकर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article