बॉलीवुड

Don 3: मनचाही रकम पाने में सफल हुईं Kiara Advani, फीस जानकार उड़ जाएंगे होश!

Kiara Advani Fees for Don 3: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' के लिए कियारा आडवाणी ने मनचाही फीस ली है। कियारा आडवाणी की फीस जानकारी आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

Kiara Advani

Kiara Advani Fees for Don 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर, एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर ने कुछ दिनों पहले कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में कास्ट करने की बड़ी घोषणा की थी। इतने सालों में यह पहली बार होगा जब कियारा आडवानी और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को बड़े परदे पर रोमांस करते हुए देखा जाएगा। 'डॉन 3' में इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए हरकोई बेताब है। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने कियारा आडवाणी के फैन्स को भी हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने कियारा आडवाणी को फिल्म 'डॉन 3' में कास्ट करने के लिए मुंहमांगी रकम दी है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' के लिए दो हसीनाओं को शॉर्ट लिस्ट किया था। कियारा आडवानी के साथ-साथ फिल्म 'डॉन 3' के लिए कृति सेनॉन का नाम भी सामने आ रहा था लेकिन मेकर्स ने रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवानी को कास्ट करने का फैलसा किया। बताया जा रहा है कि 'डॉन 3' (Don 3) के लिए कियारा आडवाणी ने 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम चार्ज की है। कई लोगों का मानना है कि मार्किट डिमांड को देखते हुए कियारा आडवाणी ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है।

रणवीर सिंह और कियारा आडवानी ने फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) के लिए ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि 'डॉन 3' का बजट बीती दोनों फिल्मों से काफी बढ़कर होने वाला है। कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' भी लाइनअप में है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article