बॉलीवुड

फरहान अख्तर ने आगे बढ़ाई रणवीर सिंह की Don 3 की शूटिंग?

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक फरहान अख्तर ने कुछ वक्त पहले ऐलान किया था कि वो रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 का निर्माण करेंगे। इस सीरीज की पहली दो फिल्मों में शाहरुख खान दिखाई दिए हैं, जिस कारण फैंस इस अनाउंसमेंट के साथ चौंक गए थे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान ने डॉन 3 की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया है।

Image

Don 3

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही डॉन 3 में मुख्य किरदार प्ले करते हुए दिखाई देंगे। डायरेक्टर फरहान अख्तर ने बीते दिनों ऐलान किया है कि वो डॉन सीरिज को रणवीर सिंह के साथ आगे बढ़ाएंगे। डॉन सीरिज में अब तक शाहरुख खान मुख्य किरदार में दिखाई दिए हैं, जिस कारण किंग खान के फैंस को यह मानना थोड़ा मुश्किल हो रहा है कि रणवीर सिंह डॉन बन सकते हैं लेकिन फरहान अख्तर को रणवीर संह पर पूरा भरोसा है। खबरें थीं कि रणवीर सिंह जल्द ही डॉन 3 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं लेकिन लेटेस्ट अपडेट के अनुसार फरहान अख्तर ने डॉन 3 की शूटिंग साल के अंत तक के लिए पोस्टपोन कर दी है।

असल में फरहान अख्तर ने एक मीडिया हाउस को ताजा इंटरव्यू के दौरान यह जानकारी दी है कि वो इस साल जुलाई के महीने से अपनी नई मूवी की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फरहान अख्तर ने इस फिल्म का नाम अभी तक लोगों को नहीं बताया है। फरहान अख्तर के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि अगर वो जुलाई से अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे तो फिर डॉन 3 की शूटिंग साल 2024 के अंत तक ही शुरू हो पाएगी।

बीते दिनों ऐसी खबरें भी आई थीं कि रणवीर सिंह ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ एक थ्रिलर के लिए हाथ मिलाया है, जिसे वो डॉन 3 शुरू करने से पहले शूट करेंगे। आदित्य धर काफी समय से एक एक्शन ड्रामा बनाने की सोच रहे थे, जिसके लिए उन्होंने रणवीर सिंह से मुलाकात की थी। रणवीर को आदित्य धर का आइडिया काफी पसंद आया और उन्होंने इसे तुरंत शूट करने के लिए हरी झंडी दे दी है।

डॉन 3 में दिखाई देंगी कियारा आडवाणी

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की अपकमिंग डॉन 3 में अदाकारा कियारा आडवाणी अहम किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। सुनने में आ रहा है कि अदाकारा कियारा आडवाणी ने इस फिल्म के लिए काफी मोटी रकम वसूली है। डॉन 3 के साथ कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन्स में से एक हो गई हैं। हालांकि कियारा आडवाणी ने अभी तक इन खबरों पर पक्की मुहर नहीं लगाई है। सूत्रों के मुताबिक मेकर्स ने अभी तक रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी से फीस को लेकर बात ही नहीं की है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article