बॉलीवुड

Pathaan की बम्पर सफलता देखने के बाद Farhan Akhtar ने कसी Don 3 के लिए कमर!!

Farhaan working on Don 3: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की सफल फिल्म सीरीज डॉन (Don 3) का तीसरा पार्ट काफी लम्बे वक्त से अटका पड़ा है। हालांकि अब डॉन 3 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए इंडस्ट्री की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। निर्माता रितेश सिद्धवानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि फरहान ने डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है।

Image

SRK Don 3

Farhaan working on Don 3: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की डॉन 3 का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। शाहरुख खान ने डॉन बनकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था, जिसके बाद से दर्शक उनकी डॉन 3 देखना चाहते हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी जब भी मीडिया के सामने आते हैं, इनसे डॉन 3 को लेकर सवाल जरूर किया जाता है। मेकर्स के पास पहले इस सवाल का जवाब नहीं होता था लेकिन अब उनके पास इसका जवाब है। निर्माता रितेश सिद्धवानी ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि डायरेक्टर फरहान अख्तर इन दिनों डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

रितेश सिद्धवानी ने मीडिया को बताया, 'जब तक मेरे पार्टनर फरहान अख्तर डॉन 3 की स्क्रिप्ट फाइनल नहीं कर देते हैं, मैं कुछ भी नहीं कह सकता हूं। इन दिनों वो स्प्रिप्ट पूरी करने में लगे हुए हैं, जैसे ही यह पूरी हो जाएगी हम लोगों को जरूर बताएंगे कि इसकी कहानी क्या है? हर कोई डॉन को स्क्रीन पर देखना चाहता है, हमें भी डॉन का इंतजार है लेकिन उसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा।'

रितेश सिद्धवानी के बयान से एक बात तो साफ हो गई है कि डॉन 3 का निर्माण जल्द ही शुरू हो सकता है। जैसे ही फरहान अख्तर फिल्म की कहानी पूरी कर लेंगे, वो शाहरुख खान के साथ इसे डिस्कस करेंगे और फिर डॉन 3 की शूटिंग शुरू हो जाएगी। अगर किंग खान की बात करें तो वो इन दिनों जवान रिलीज करने के लिए कमर कस रहे हैं और उसके बाद उनकी डंकी रिलीज होगी, जिसे राजकुमार हिरानी ने बनाया है। हो सकता है कि डंकी की शूटिंग खत्म करने के बाद किंग खान फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 शुरू कर दें। डॉन 3 किंग खान की बहुप्रतीक्षित मूवी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article