Do Aur Do Pyaar New Release Date: विद्या बालन और इलयाना डिक्रूज की अपकमिंग फिल्म दो और दो प्यार इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है, सिर्फ यही नहीं अब दो फिल्मों का क्लैश होने जा रहा है। जानिए कब फिल्म होगी रिलीज टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
इसी साल जनवरी को फिल्म दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyaar) के मेकर्स ने फिल्म की घोषणा की थी, जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए थे। फिल्म में विद्या बालन (Vidya Balan), इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) , सेंधिल राममूर्ति और प्रतीक गांधी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे शीर्षा गुहा ठाकुरता ने डायरेक्ट किया है। अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 अप्रैल को फिल्म बड़े परदे पर दस्तक देने वाली है।
पहले फिल्म करीना कपूर, कृति और तब्बू स्टार फिल्म क्रू के साथ 29 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की अप्कमींग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज से भड़ती हुई 19 अप्रैल को रिलीज होगी। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा की क्या फिल्म टक्कर देती हुई दमदार कमाई करेगी, या अपने इस फैसला से पछताएगी।
