Mukesh Bhatt Vs Divya Khosla Kumar: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये दावा किया था कि जिगरा के मेकर्स ने उनकी फिल्म सवी की कहानी चुराई। हाल ही में प्रोड्यूसर और आलिया भट्ट के अंकल मुकेश भट्ट ने दिव्या के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इस बीच दिव्या खोसला का एक ऑडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
दिव्या खोसला कुमार ने मुकेश भट्ट को लगाई फटकार
Lehran Retro से बातचीत में प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने कहा, 'दिव्या ने जो पब्लिसिटी के लिए किया, मुझे नहीं पता। जिगरा असल में मेरे भाई महेश भट्ट की 1993 की फिल्म गुमराह से प्रेरित है, जो खुद बैंकॉक हिल्टन से इंस्पायर्ड थी। मीडिया में ध्यान खींचने के लिए लोग कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी करते हैं। हर किसी को पब्लिसिटी चाहिए। आलिया इतनी बड़ी स्टार है, उसे किसी की कहानी चुराने की जरूरत नहीं। वो बहुत समझदार, सुलझी हुई और जमीन से जुड़ी लड़की है। वो कभी ऐसी नीची हरकत नहीं कर सकती। मैं इसकी गारंटी देता हूं। उसे ये चिचोरी हरकत करने की कोई जरूरत नहीं।' इस बीच दिव्या खोसला का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुकेश भट्ट से सवाल जवाब कर रही हैं।
दिव्या ने कहा- सर ये नेट पर क्या आया हुआ है, आपने कुछ बोला है मेरे खिलाफ की मैंने कोई छिछोरी हरकत की है। मैंने आलिया के जिगरा पर जो कोन्ट्रोवर्सी की वो पब्लिसिटी स्टंट है?
मुकेश भट्ट: ना मेरे से किसी ने पूछा, न मैंने किसी को कहा, लोग अपने आप ऐसी बातें बना रहे हैं।
दिव्या- यह मेरे जन्मदिन पर आया है सर, हर वेबसाइट ये आर्टिकल लगा रही है, मेरे जन्मदिन पर ?
मुकेश भट्ट: बेटा ये सब प्लान किया हुआ है, अगर आपके जन्मदिन पर आ रहा है, तो कोई आपको हर्ट करना चाहता है। मुझे नहीं पता कि आपका जन्मदिन है, मैं ऐसी घटिया हरकत नहीं कर सकता। आप तो मुझे जानते हो।
दिव्या- बिल्कुल सर मैं आपकी रिस्पेक्ट करती हूं, आपने सावी फिल्म के शूट को इतना अच्छा बनाया है।
दिव्या- मुझे समझ नहीं आ रहा कि एक साल बाद भी, मेरे जन्मदिन पर ऐसा किया जा रहा है कि मुकेश भट्ट ने ऐसा बोला।
मुकेश भट्ट: ऐसी बातों पर ध्यान मत दो, यह सब बकवास है, सब झूठ है। आपका दिन अच्छा जाए , जन्मदिन अच्छे से मनाओ।
जिगरा का हो गया था बुरा हाल
वैसे तो आलिया भट्ट ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। हालांकि फिल्म जिगरा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया था। 60 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली यह फिल्म भारत में नेट सिर्फ 31 करोड़ ही कमा पाई और वर्ल्डवाइड भी मुश्किल से 50 करोड़ तक पहुंची। पहले दिन महज 4.5 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म लगातार गिरती चली गई। दूसरे हफ्ते तक तो ज्यादातर शोज ही कैंसिल हो गए।
