Kamal Sadanah Reveals Shocking Thing About Divya Bharti Death: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती ने बेहद कम उम्र में ही इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बना ली थी। दिव्या भारती (Divya Bharti) ने शाहरुख खान से लेकर गोविंदा जैसे कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। दिव्या भारती की 19 साल की उम्र में ही मौत हो गई थी, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि फैंस भी सदमे में पहुंच गए थे। उनकी मौत के सालों बाद अब को-स्टार अमन सदाना ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कमल सदाना (Kamal Sadanah) ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में बताया कि दिव्या भारती की मौत आत्महत्या बिल्कुल नहीं थी।
दिव्या भारती (Divya Bharti) की मौत पर दुख जाहिर करते हुए कमल सदाना (Kamal Sadanah) ने कहा, "दिव्या की मौत बहुत ही दुखद थी। वो सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक थी। उनके साथ काम करके मुझे अच्छा लगा था। वह बहुत चुलबुली थीं और कुछ भी कर सकती थीं।" कमल सदाना ने बताया कि जब उन्हें दिव्या भारती की मौत का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। कमल सदाना ने इस सिलसिले में कहा, "मैंने उनके साथ शूटिंग खत्म की थी, लगभग 2 या तीन दिन पहले। और अगले दिन मैंने उन्हें फोन किया तो पता चला कि दिव्या की मौत हो चुकी है। और मैं सोच में पड़ गया कि ऐसा कैसे संभव है?"
कमल सदाना (Kamal Sadanah) ने दिव्या भारती (Divya Bharti) की मौत को लेकर एंटरटेनमेंट गलियारे में मौजूद अटकलों को किनारे किया। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि ये एक्सीडेंट था। कमल सदाना ने इस बारे में कहा, "मेरा मानना है कि वह फिसल गई होंगी। मुझे नहीं पता कैसे, क्योंकि मैं वहां नहीं था। उन्होंने थोड़ी शराब पी हुई थी और वह फार्ट कर रही थीं। तो वो उस हालत में थीं। मेरा मानना है कि वह फिसल गई होंगी और ये केवल एक्सीडेंट था।" कमल सदाना ने बताया कि दिव्या भारती बहुत ही चुलबुली एक्ट्रेस थीं और उनके पास फिल्मों की लाइन लगी थी। वह 90's की टॉप स्टार्स में हो सकती थीं।
