बॉलीवुड

'Go Goa Gone' के बाद फिर से जॉम्बी कॉमेडी बनाएंगे Dinesh Vijan, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां

Dinesh Vijan Will Start Zombie Comedy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने लगभग 12 साल पहले जॉम्बी कॉमेडी फिल्म 'गो गोवा गॉन' (Go Goa Gone) का निर्माण अपने बैनर तले किया था। अब दिनेश विजान ने इस जॉम्बी कॉमेडी को दोबारा बनाने के लिए कमर कस ली है।

Image

Dinesh Vijan

Dinesh Vijan Will Start Zombie Comedy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक दिनेश विजान (Dinesh Vijan) ने अपने बैनर तले कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। साल 2013 में दिनेश विजान ने सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास और आनंद तिवारी को लेकर जॉम्बी कॉमेडी फिल्म 'गो गोवा गॉन' को बनाया था। इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 12 साल से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में अब दिनेश विजान ने एक बार फिर जॉम्बी कॉमेडी फिल्म बनाने का फैसला किया है। 'गो गोवा गॉन' के बाद दिनेश विजान की यह दूसरी जॉम्बी कॉमेडी मूवी होगी, जिसकी तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार दिनेश विजान इन दिनों एक ज़ॉम्बी कॉमेडी पर काम कर रहे हैं। मेकर्स इस मूवी की शूटिंग 2025 के सेकंड हाफ में शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं।। 'स्त्री' से लेकर 'मुंज्या' और 'भेड़िया' सहित हर तरह की कॉमेडी केटेगरी में दिनेश विजान अपना हाथ अजमा रहे हैं। जॉम्बी की दुनिया में भी अपना दबदबा कायम रखने के लिए दिनेश विजान ने अब दूसरी फिल्म का निर्माण करना शरू कर दिया है। उन्होंने एक जॉम्बी कॉमेडी के लिए एक प्लॉट तैयार कर लिया है।

पोर्टल से जुड़े ने यह भी बताया कि इस फिल्म की मेकर्स ने कास्टिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मूवी एक लीड एक्टर और एक्ट्रेस नजर आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जॉम्बी कॉमेडी एक ऐसी दुनिया में है जो 'गो गोवा गॉन' फिल्म से काफी अलग होगी और यह आने वाले दिनों में एक नई फ्रेंचाइजी के तौर पर काम कर सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article