Boney Kapoor makes fun of Akshay Kumar: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता बोनी कपूर बीते दिनों द कपिल शर्मा शो पर अपन नई फिल्म मिली का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे, जिसमें उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पर बोनी कपूर (Boney Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने एक-दूसरे के कई राज खोले, जिनको दर्शकों ने बड़े ही चाव के साथ सुना। बेटी जाह्नवी के बारे में खुलासे करने के साथ-साथ बोनी कपूर ने इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के बारे में भी खुलासे किए। इनमें से एक खुलासा ऐसा था, जिसको लोग अक्षय कुमार से जोड़कर देख रहे हैं।
असल में बोनी कपूर बातों-बातों में बताने लगे कि इंडस्ट्री के कुछ कलाकार ऐसे हैं, जो अपने काम को लेकर ईमानदार नहीं हैं। वो बस 20-30 दिन काम करके पूरे पैसे कमाना चाहते हैं। ऐसे स्टार्स शुरुआत से ही ईमानदार नहीं होते हैं तो फिल्में अच्छी नहीं बनती हैं क्योंकि अच्छी फिल्मों के लिए वक्त लगता है।
आप बोनी कपूर का वीडियो नीचे देख सकते हैं:
बोनी कपूर का वीडियो देखकर फैंस ले रहे हैं अक्षय कुमार का नाम
बोनी कपूर ने अपने वीडियो में किसी अभिनेता का नाम नहीं लिया है लेकिन दर्शक उनके इस बयान को बोनी कपूर के साथ जोड़कर देख रहे हैं। कपिल शर्मा के शो पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कई बार यह कह चुके हैं कि वो हफ्ते में केवल 55 दिन काम करते हैं और 20-30 दिनों में फिल्म खत्म कर देते हैं। यहां तक कि फिल्म पृथ्वीराज के प्रमोशन के दौरान भी अक्षय कुमार ने यही कहा था कि एक फिल्म को बनाने में 30 दिन ही लगते हैं।
