बॉलीवुड

Dhurandhar: मेकर्स ने थाईलैंड में बनाया था रणवीर सिंह स्टारर के लिए पाकिस्तानी सेट, जानिए पूरा मामला

Ranveer Singh-starrer Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' का टीजर लोगों के बीच 6 जुलाई को पेश कर दिया गया है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म 'धुरंधर' के लिए मेकर्स ने थाईलैंड में पाकिस्तान का सेट क्रिएट किया था।

Image

Ranveer Singh-starrer Dhurandhar

Ranveer Singh-starrer Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के 40वें जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) का धांसू टीजर जारी किया। इस टीजर में रणवीर सिंह का लुक और एक्शन सीन्स देखकर फैन्स के रोंगटे खड़े हो गए। इस टीजर को हरकोई पसंद कर रहा है। टीजर ने फिल्म देखने की बेताबी फैन्स के अंदर ओर बढ़ा दी है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में कई सीन्स ऐसे हैं, जिनके लिए पाकिस्तान का सेट क्रिएट किया गया। यह सेट भारत में नहीं बल्कि थाईलैंड में मेकर्स ने क्रिएट किया था।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के लिए मेकर्स ने थाईलैंड में ही पाकिस्तान का सेट क्रिएट कर वहां कई सीन्स शूट किए। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने पाकिस्तानी जैसा सेट बनाकर पूरी सावधानी के साथ शूटिंग की। फिल्म के ट्रेलर में भी यह साफ दिख रहा है। थाईलैंड केवल समुंदरी किनारे और आइलैंड के लिए फेमस नहीं है बल्कि यहां और भी बहुत कुछ हैं। थाईलैंड की सरकार बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करती है।

आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह को एकदम नए लुक में देखा जाएगा। इस मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के तहत बनाया जा रहा है। यह फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अर्जुन लीड रोल में दिखाई देंगी। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article