बॉलीवुड

Dhurandhar: मुंबई के बाद अब इस शहर में होगी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की अगली शूटिंग, वायरल हुई सारी डिटेल्स

Dhurandhar: रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर( Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह को अपनी अगली फिल्म धुरंधर की शूटिंग करते हुए एक साल हो गया है। अब मुबंई के बाद इस फिल्म की शूटिंग दूसरे शहर में होने वाली है।

Image

Dhurandhar

Dhurandhar: रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर( Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों आखिरी स्टेज पर चल रही है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही थी, लेकिन अब फिल्म का अगला शूटिंग शेड्यूल किसी और शहर में हुआ है।

रणवीर सिंह को अपनी अगली फिल्म धुरंधर की शूटिंग करते हुए एक साल हो गया है । इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले एक्टर ने निर्देशक आदित्य धर के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया। अब टीम ने अपना मुंबई शेड्यूल पूरा कर लिया है, जिसकी शूटिंग मड आइलैंड में हो रही थी। जल्द ही, वे इसके अगले चरण के लिए अमृतसर जाएंगे।

रणवीर सिंह कर रहे जोरदार एक्शन सीक्वेंस

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार मुंबई शेड्यूल में मुख्य रूप से कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस पर ध्यान दिया गया है। प्रोडक्शन डिजाइन टीम ने अंधेरी में एक इन सीक्वेंस के लिए बैकग्राउंड को फिर से बनाया। इसके अलावा, रणवीर कुछ बेहतरीन सीन देने के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं।

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, यामी गौतम , आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी शामिल हो सकते हैं। यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी है, और इसमें रणवीर को R&AW के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण एजेंटों में से एक के रूप में दिखाया जाएगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article