Dhurandhar 2 Trailer कब होगा रिलीज? रणवीर सिंह ने की घोषणा

Dhurandhar 2 Trailer: दिसम्बर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर की बातें अब तक लोगों के बीच हो रही हैं और सभी ये जानना चाहते हैं कि मेकर्स धुरंधर 2 में क्या कहानी दिखाएंगे? इसका जवाब रणवीर सिंह ने अपने ताजा पोस्ट के जरिए दिया है और बताया है कि वो धुरंधर 2 का ट्रेलर कल यानि कि 3 फरवरी को दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का इंतजार कौन नहीं कर रहा है? हर कोई चाहता है कि ये फिल्म जल्द से जल्द सिनेमाघरों में दस्तक दे ताकि वो लयारी की कहानी को जान पाएं। अगर आपको भी धुरंधर 2 का इंतजार है तो रणवीर सिंह ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है। रणवीर सिंह ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी है कि वो धुरंधर 2 का ट्रेलर कल यानि कि 3 फरवरी के दिन दर्शकों के सामने पेश करेंगे। रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 ट्रेलर रिलीज होने का वक्त भी बता दिया है। एक्टर के अनुसार कल 12 बजकर 12 मिनट पर धुरंधर 2 का ट्रेलर दर्शकों के सामने होगा। (इसे भी पढ़ें: Trivia: रानीखेत में नहीं हुई है 'राजा हिन्दुस्तानी' की शूटिंग... तमिलनाडु में यहां मौजूद हैं ये हसीन वादियां)

Dhurandhar 2 Trailer

Image Source: Dhurandhar

रणवीर सिंह की स्टोरी देखकर एक्साइटेड हुए फैंस

जब से रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर की है, तब से फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो लयारी की कहानी के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। एक फैन ने लिखा है, "क्या बात है रणवीर भाई... आपने दिल खुश कर दिया। अब मैं चैन की नींच सोऊंगा।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका मुझे इतने वक्त से इंतजार था।"

धुरंधर 2 में दिखेगा नया विलेन

फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने विलेन का रोल निभाया था और दर्शकों को दीवाना बना दिया था। अक्षय खन्ना ने अपनी शानदार एक्टिंग से धुरंधर को अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है, जिसके बाद हर किसी को उम्मीद है कि धुरंधर 2 में अक्षय से भी बड़ा विलेन नजर आएगा। मेकर्स ने अब तक धुरंधर 2 के विलेन की घोषणा नहीं की है, जिस कारण भी दर्शक बेसब्र होकर बैठे हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar Trending in Pakistan: Netflix पर पाकिस्तानी धड़ल्ले से देख रहे धुरंधर, बनी No. 1 मूवी)

End of Feed