बॉलीवुड

धर्मेंद्र के लाडले सनी देओल को दीपिल कुमार ने अनोखे अंदाज में दिया था आशीर्वाद, खुश हो गए थे 'लाहौर 1947' एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 27, 2025, 08:33 AM IST

Dharmendra Share New Photo: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल से नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र के लाडले बेटे सनी देओल बॉलीवुड के सुपरस्टार दीपिल कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर फिल्म बेताब (Betaab) के मुहूर्त के समय की है।

Image

Dharmendra Share New Photo

Dharmendra Share New Photo: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें 89 साल के धर्मेंद्र जिम में मेहनत करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा भी धर्मेंद्र अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच धर्मेंद्र ने एक नई तस्वीर अपने इंस्टग्राम हैंडल से शेयर की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र के बेटे और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इस सुपरस्टार के साथ नजर आ रहे हैं।

दीपिल कुमार के साथ नजर आए सनी देओल

धर्मेंद्र एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। धर्मेंद्र ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र नहीं बल्कि उनके बेटे सनी देओल बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दिलीप कुमार सनी के गाल पर हल्के से मुक्का मारते हुए मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर धर्मेंद्र ने एक धांसू कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'दलीप साहब का प्यार भरा दुआएं देते हाथ सनी को फिल्म बेताब के मुहूर्त पर ही नसीब हो गया था।' धर्मेंद्र द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल

इस तस्वीर के सामने आने के बाद सनी देओल सोशल मीडिया पर छा गए है। धर्मेंद्र द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर के अलावा सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सनी देओल फिल्म 'लाहौर 1947', 'बॉर्डर 2' और 'रामायण' समेत कई फिल्मों में अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article