बॉलीवुड

Dharmendra को बीमार देख छलक पड़ा बॉबी देओल का दर्द, चेहरे पर साफ नजर आई उदासी

Bobby Deol Video: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का इलाज जारी है। कुछ देर पहले उनसे मिलने आमिर खान पहुंचे थे। आमिर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी मौजूद थी। इस बीच बॉबी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

pic credit- zoom

Bobby Deol Video: कुछ देर पहले ही बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच खूब वायरल हुआ। इस बीच बॉबी देओल का एक क्लिप सामने आया है, जिसमें वो अस्पताल से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वीडियो में बॉबी देओल के चेहरे पर उदासी साफ दिखाई दे रही है। बॉबी देओल का ये रूप देख फैंस चिंता में आ गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...

बॉबी देओल के चेहरे पर दिखी मायूसी

धर्मेंद्र की अस्पताल में भर्ती होने से उनके फैंस, परिवार और दोस्त बहुत चिंतित हैं। 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुए। तब से परिवार वाले बार-बार उनका हालचाल लेने आ रहे हैं। थोड़ी देर पहले बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे। पापा से मिलकर कार से निकले तो वो टेंशन में लग रहे थे। बॉबी ने चेहरा छिपाने की कोशिश की, लेकिन पापाराजी ने उनका फोटो खींच लिया। कुछ देर पहले ही हेमा मालिनी, अभय देओल और ईशा देओल भी अस्पताल से निकल थे। बॉबी देओल का ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो को देखकर फैंस टेंशन में आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सबकुछ ठीक है ना..'

धर्मेंद्र की मौत की उड़ी थी अफवाह

आज सुबह धर्मेंद्र की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। हालांकि बाद में ये पता चला कि खबर फर्जी है। इसपर हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा, 'ये माफ नहीं किया जा सकता! इलाज में जवाब दे रहे इंसान के बारे में झूठी खबरें? बहुत गलत है। परिवार की निजता का सम्मान करें। वहीं इसपर ईशा देओल ने भी रिएक्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। ईशा ने कहा, 'झूठी खबरें फैलाई जा रही है पापा स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं। परिवार को निजता दें। पापा की जल्दी रिकवरी की दुआ करें।' बता दें कि सभी लोग यही चाहते हैं कि धर्मेंद्र जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। मालूम हो कि धर्मेंद्र ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article