Dharmendra-Ashok Kumar Photo: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों फिल्मी दुनिया से ज्यादा सोशल पर एक्टिव रहते हैं। एक्टर धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कभी एक्टर जिम में मेहनत करते नजर आते है, तो कभी पूल में मस्ती। इसके अलावा धर्मेंद्र अपनी फिल्मों से जुड़ी फोटोज भी शेयर करते रहते हैं, जिन्हें एक्टर के फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच धर्मेंद्र की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। धर्मेंद्र की नई तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए देखते हैं धर्मेंद्र की नई तस्वीर में क्या खास है।
धर्मेंद्र ने शेयर की पुरानी तस्वीर
धर्मेंद्र ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने को-स्टार अशोक कुमार (Ashok Kumar) के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उस दौर की है जब धर्मेंद्र इंडस्ट्री में नए-नए आए थे और अशोक कुमार जैसे दिग्गज के साथ काम करना उनके लिए सपने जैसा था। तस्वीर में धर्मेंद्र अशोक कुमार के साथ बड़े प्यार से खड़े हैं, और उनके चेहरे की स्माइल बता रही है कि वो उस समय कितने खुश थे। इस तस्वीर में धर्मेंद्र 100 रुपये के नोट पर ऑटोग्राफ लेते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र फोटो के कैप्शन में लिखा 'दोस्तों, दादा मुनि का सौ रुपये के नोट पर ऑटोग्राफ! क्या शानदार यादें हैं। डायरेक्टर असित सेन और मोहन छोटी पास में देख रहे हैं।'
बॉबी देओल ने किया कमेंट
धर्मेंद्र की इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उस समय की यादों में खो गया, तो किसी तो धर्मेंद्र का ये लुक खूब पसंद आ रहा है। इस तस्वीर पर धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol) ने भी रिएक्ट किया और दिल वाला इमोजी पोस्ट करके अपने पापा के इस खूबसूरत पल की तारीफ की। धर्मेंद्र की इस तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
