बॉलीवुड

Dharmendra News: धरम पाजी को तकलीफ में देख दौड़े चले आए आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी दिखी साथ

Aamir Khan Reached Breach Candy Hospital: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी धर्मेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे है। आमिर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी नजर आई। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

Image

pic credit- zoom and instagram

Aamir Khan Reached Breach Candy Hospital: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र कल से ही अस्पताल में भर्ती है। उनसे मिलने के लिए धीरे-धीरे सभी लोग पहुंच रहे हैं। बीती रात सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा ने धरम पाजी से मुलाकात की थी। इस बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी धर्मेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे है। आमिर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी नजर आई। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

आमिर खान हुए स्पॉट

बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री चिंतित है। 89 साल के एक्टर की तबीयत अचानक बिगड़ी, लेकिन अब वो ठीक हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में कई स्टार्स हॉस्पिटल पहुंचे, जो इंडस्ट्री का प्यार और सम्मान दिखाता है। इस बीच आमिर खान धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे। वो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ थे। दोनों कार की बैक सीट पर थे, गौरी ने कैमरे से चेहरा छिपाया हुआ था। इंटरनेट पर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही अस्पताल से हेमा मालिनी निकली थी। उनके साथ ईशा देओल भी मौजूद थी। लोगों का ये मानना है कि हेमा मालिनी घर पहुंचकर धर्मेंद्र के स्वागत की तैयारी करने वाली हैं।

सनी देओल की टीम ने कही थी ये बात

आज सुबह से ही धर्मेंद्र की मौत की खबरें वायरल हो रही हैं। इसपर सनी देओल की टीम ने कहा, 'सर ठीक हो रहे हैं और इलाज का जवाब दे रहे हैं। सब उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की दुआ करें।' बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के घर के बाहर भीड़ लग गई है। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस के डीसीपी ने मोर्चा संभाल लिया है। बताते चलें कि ऐसी खबरें सामने आई है कि धर्मेंद्र डिस्चार्ज हो सकते हैं। इसलिए सभी लोग उनके घर के बाहर जमा हो गए हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article