बॉलीवुड

Dharmendra Health News: धर्मेंद्र की मौत की अफवाह के बाद सनी देओल की तरफ से आया पहला बयान, बोले 'प्रार्थना करें कि वो जल्दी...'

Sunny on Dharmendra Health: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की मृत्यु की झूठी खबर ने सुबह-सुबह खलबली पैदा कर दी थी, जिसके बाद ईशा-हेमा मालिनी ने फैंस को सच बताया। धर्मेंद्र की मृत्यु की झूठी खबर के बाद सनी देओल की टीम की तरफ से भी पहला बयान आ गया है, जिसमें उन्होंने लोगों से एक्टर की अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थना करने को कहा है।

Image

Dharmendra Sunny (1)

Sunny on Dharmendra Health: बॉलीवड अभिनेता धर्मेंद्र इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। धर्मेंद्र की तबियत अचानक खराब होने के बाद से ही फैंस उनके लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं ताकि वो जल्द ठीक होकर घर लौट आएं। 11 नवम्बर की सुबह धर्मेंद्र को लेकर ऐसी अफवाह सोशल मीडिया पर छा गई कि वो नहीं रहे, जिसके बाद ईशा देओल और हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साफ किया कि धरम पाजी जिंदा हैं और उनका इलाज चल रहा है। हेमा मालिनी और ईशा देओल के बाद अब सनी देओल की तरफ से भी बयान आ चुका है, जिसमें उन्होंने ये साफ कर दिया है कि धर्मेंद्र का इलाज इस वक्त चल रहा है और वो लगातार रिकवर कर रहे हैं।

सनी देओल की टीम ने कुछ देर पहले ही मीडिया को ये मैसेज जारी किया है कि धर्मेंद्र की तबियत में सुधार हो रहा है और वो लगातार रिकवर कर रहे हैं। सनी देओल की टीम के अनुसार, "सर लगातार रिकवर कर रहे हैं और उनकी बॉडी पॉजिटिव रिस्पॉन्ड कर रही है। हम सभी से बस यही कहना चाहेंगे कि धर्मेंद्र जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें ताकि वो जल्द ही ठीक होकर लौट सकें।" सनी देओल की तरफ से आए इस बयान के बाद फैंस ने चैन की सांस ली है और उनमें खुशी का माहौल है।

बता दें जब सुबह धर्मेंद्र की मृत्यु की झूठी खबर मीडिया में फैली थी तब ईशा देओल और हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई थी। हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, "जो हो रहा है वो माफी के काबिल नहीं है। बड़े-बड़े मीडिया चैनल्स कैसे झूठी न्यूज चला सकते हैं वो भी उस व्यस्ति के बारे में जो रिकवर कर रहा है और जिसका ट्रीटमेंट चल रहा है। ये बहुत ही गैरजिम्मेदाराना है। आप सभी परिवार इज्जत करें और उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखें।"

हेमा मालिनी के साथ-साथ धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके गुस्सा जाहिर किया था और फेक खबरें न फैलाने की मांग की थी। ईशा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, "मीडिया के कुछ लोगों को ज्यादा ही जल्दी है और वो झूठी खबर फैला रहे हैं। मेरे पिता रिकवर कर रहे हैं और उनकी तबीयत स्टेबल है। मैं लोगों से प्रार्थना करती हूं कि हमारे परिवार को थोड़ी प्राइवेसी दें। जो लोग भी पापा के लिए दुआएं मांग रहे हैं, उन सभी का शुक्रिया।"

अगर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से सामने आ रहे अपडेट की बात करें तो देओल परिवार के सदस्य लगातार धर्मेंद्र से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह-सुबह सबसे पहले ईशा देओल पिता को देखने के लिए पहुंची, जिसके बाद अभय देओल अपने ताऊ धर्मेंद्र का ध्यान रखने के लिए अस्पताल जाते दिखे थे। इन दोनों के बाद सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ अस्पताल के अंदर जाते दिखाई दिए थे। देओल परिवार मुश्किल घड़ी में जैसे साथ खड़ा है, उसे देखकर धर्मेंद्र के फैंस काफी खुश हैं और एक्टर की रिकवरी के लिए लगातार प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article