बॉलीवुड

Dharmendra Health News: भागी-भागी पति धर्मेंद्र को देखने पहुंची हेमा मालिनी, चेहरे पर दिखी उदासी

Hema reached to Hospital: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी कुछ देर पहले ही मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर नजर आईं। धर्मेंद्र की मृत्यु की अफवाह के बाद हेमा मालिनी पहली बार अस्पताल पहुंची। वीडियो में हेमा मालिनी के चेहरे पर उदासी साफ-साफ देखी जा सकती है, जिसके बाद उनके फैंस चिंता में हैं।

Image

Dharmendra Hema

Hema reached to Hospital: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन धर्मेंद्र इस वक्त मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। धर्मेंद्र की तबीयत इस वक्त काफी नाजुक है, जिस कारण डॉक्टर्स लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। सुबह-सुबह धर्मेंद्र को लेकर ऐसी अफवाह वायरल हुई, जिसमें बताया गया कि वो अब नहीं रहे। लोगों के बीच वायरल होने वाली इस खबर ने लोगों को पल भर में निराश कर दिया लेकिन तुरंत ही हेमा मालिनी ने ट्वीट करके इस खबर की पोल खोल दी और फैंस को बताया कि उनका पसंदीदा हीमैन जिंदा है और लगातार रिकवर कर रहा है।

लोगों को खुशखबरी देने के बाद हेमा मालिनी खुद ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची हैं, जहां से उनका सामने आया वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। यह पहला मौका है जब धर्मेंद्र की मृत्यु की खबर वायरल होने के बाद हेमा मालिनी अस्पताल पहुंची हैं। वीडियो में हेमा मालिनी के चेहरे पर उदासी साफ-साफ देखी जा सकती है। फैंस उनके चेहरे की उदासी देखकर काफी चिंता में हैं। आप हेमा मालिनी का वायरल हो रहा वीडियो नीचे देख सकते हैं:

हेमा मालिनी अपनी कार से ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची हैं। उनके साथ बेटी ईशा देओल भी कार में ही थीं। ईशा देओल लगातार अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं और उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच रही हैं। जब सुबह-सुबह धर्मेंद्र की मृत्यु की अफवाह वायरल हुई थी तब ईशा देओल ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है और उन्हें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। ईशा के इंस्टाग्राम पोस्ट में गुस्सा साफ-साफ नजर आ रहा था कि लोग उनके पिता की मृत्यु की झूठी खबर फैला रहे हैं। ईशा और हेम मालिनी के गुस्से भरे रिस्पॉन्ड के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर रुक गया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article