बॉलीवुड

धर्मेंद्र ने खुद की बायोपिक के लिए सलमान खान को बताया था एकदम परफेक्ट, पहली बार भाईजान को देख कही थी ये बात

Salman Khan Perfect for Dharmendra Biopic: कई सालों पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र से पूछा गया था कि उनकी बायोपिक के लिए कौन सा एक्टर बेस्ट है? इस सवाल का जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने सलमान खान का नाम लिया था। उन्होंने कहा था कि सलमान खान की कई चीजें उनसे मिलती-जुलती हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Salman Khan Perfect for Dharmendra Biopic: बीती रात से ही बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की सेहत को लेकर इंटरनेट पर काफी गुमराह करने वाली जानकारी फैल रही हैं। 10 नवंबर के दिन धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई रिपोर्ट्स में यह सामने आया कि धर्मेंद्र वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वहीं आज यानी 11 नवंबर के दिन धर्मेंद्र की मौत की खबरें भी सामने आईं। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने पिता की मौत की खबरों का खंडन किया। फैन्स इस समय धर्मेंद्र के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में धर्मेंद्र की तबियत बिगड़ने की खबर सुनकर उनके सबसे करीबी सलमान खान दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे थे। कई सालों पहले खुद धर्मेंद्र ने कहा था कि उनकी बायोपिक के लिए सलमान खान से बेस्ट कोई नहीं है।

धर्मेंद्र की बायोपिक के लिए परफेक्ट हैं सलमान खान

धर्मेंद्र और सलमान खान एक-दूसरे के बेहद क्लोज हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। धरम पाजी को हमेशा से ही सलमान खान से लगाव रहा है। दिग्गज अभिनेता को लगता था कि अगर कभी ही-मैन की बायोपिक बनी तो सलमान खान इसके लिए परफेक्ट होंगे। 2015 में बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए जब धर्मेंद्र से पूछा गया कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो किस एक्टर को खुद के रोल में देखना पसंद करेंगे। धर्मेंद्र ने बिना देरी किए हुए सलमान खान का नाम लिया था।

धर्मेंद्र ने कहा था, 'मुझे लगता है कि सलमान खान में कई क्वालिटी हैं जो मुझसे बहुत मिलती-जुलती हैं। मुझे लगता है कि वह मुझे पर्दे पर बखूबी निभा पाएंगे।' धर्मेंद्र ने भी सलमान खान को हमेशा से ही अपने बेटे की प्यार किया है। धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के बाद सलमान पहले सेलेब्स में से एक थे जो देखने के लिए पहुंचे थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article