बॉलीवुड

89 की उम्र में धर्मेन्द्र पाजी का जोश हुआ डबल, जिम में थाई पर हाथ मारते हुए कहा 'आज भी पूरा फिट हूं'

Dharmendra Deol Share Gym Video: धर्मेन्द्र देओल ( Dharmendra Deol) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। वह जिम आउटफिट में जिम में बैठे नजर आ रहे हैं। अपने चाहने वालों को बताया है कि वह एकदम फिट हैं और अब एक्सरसाइज शुरू करने जा रहे हैं ।

Image

Dharmendra Deol Share Gym Video

Dharmendra Deol Share Gym Video: हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र देओल( Dharmendra Deol) पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य नजर आ रहे थे। उन्होंने आँखों की सर्जरी करवाई थी और उनकी तबीयत भी कुछ ठीक नहीं थी। लेकिन अब एक्टर दोबारा से फिट हो गए हैं और अपने फैंस के साथ यह खुशी शेयर की है। अपने दिलखुश अंदाज के लिए जाने जाने वाले धर्मेन्द्र देओल ने जिम से एक वीडियो शेयर की है और अपने चाहने वालों को बताया है कि वह एकदम फिट हैं और अब एक्सरसाइज शुरू करने जा रहे हैं।

धर्मेन्द्र देओल ( Dharmendra Deol) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। वह जिम आउटफिट में जिम में बैठे नजर आ रहे हैं। बेंच पर बैठकर धर्मेन्द्र पाजी कह रहे हैं , दोस्तों मैंने एक्सरसाइज शूरु कर दी है, फिजियोथेरेपी शुरू कर दी है और मैं स्वस्थ्य महसूस कर रहा हूं, अपनी जांघों पर हाथ मारते हुए वह कह रहे हैं कि देखो मैं आज भी कितना फिट हूं और मेहनत करने को तैयार हूं।" एक्टर ने पोस्ट को कैप्शन भी दिया जिसमें उन्होंने लिखा दोस्तों, आपका मनोरंजन करने और आपको प्रेरित करने के लिए पैदा हुए हैं... आप सभी को प्यार, खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें उनकी इस पोस्ट ने फैंस को राहत की सांस दी है।

बेटी और बेटे ने किया कॉमेंट

धर्मेन्द्र की इस पोस्ट पर छोटे बेटे बॉबी देओल ( Bobby Deol) और बेटी ईशा देओल( Isha Deol) ने कॉमेंट किया। उन्होंने दिल बनाते हुए पापा की इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। बताते चले कि जाट ( Sunny Deol) की स्क्रीनिंग के दौरान धर्मेन्द्र देओल डांस करते नजर आए थे। बेटे की फिल्म रिलीज पर एक्टर ने खुशी जाहीर की थी। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article