बॉलीवुड

50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगी रही थी ₹2 करोड़ में बनी ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे ₹130 करोड़

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2025, 09:58 AM IST

Dharmveer Movie Budget And Collection: एक्टर धर्मेंद्र और जीतेंद्र की जोड़ी वाली फिल्म धर्मवीर ने रिलीज होती ही साल 1977 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 2 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसने सबको हैरान कर दिया था।

Image

Image Source: Dharmveer Movie

Dharmveer Movie Budget And Collection: बॉलीवुड के उस दौर की बात करें जब हीरो का मतलब था चौड़ी छाती, घोड़े पर सवारी और विलेन को एक मुक्के में उड़ाना, तो एक फिल्म आज भी सबसे ऊपर खड़ी नजर आती है जिसका नाम ‘धर्मवीर’। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कारोबार करके ब्लॉकबस्टर बन गई। धर्मेंद्र और जीतेंद्र की धमाकेदार जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म के एक्शन सीन्स से लेकर डायलॉग्स तक ने लोगों का दिल जीत लिया था। मनमोहन देसाई के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म आज भी जब टीवी पर आती है तो लोग चैनल नहीं बदलते।

Dharmveer Movie Budget And Collection

Image Credit: Dharmveer Movie

फिल्म की कहानी

इस फिल्म में दो भाइयों की स्टोरी दिखाई गई है जो एक साजिश की वजह से बचपन में एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। फिल्म में बड़े भाई धर्म का रोल धर्मेंद्र ने निभाया है, तो वहीं वीर के रोल में जितेंद्र नजर आए थे। बचपन में अलग हुए दोनों भाई अपनी जवानी में मिलते और एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन जाते हैं। लेकिन पता नहीं चलता कि सगे भाई हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए जान देने-लेने को तैयार। बीच में विलेन दोनों को लड़वाने की कोशिश करता रहता है। बीच में आती हैं हीरक (नीतू सिंह) और ज्वाला (जीनत अमान) की लव स्टोरी, जो फिल्म को रोमांटिक टच देती है। धर्म ज्वाला से प्यार करता है जबकि वीर हीरक पर फिदा होता है। फिल्म में कई ड्रामा टर्न्स हैं और अंत में सच्चाई सामने आती है।

Dharmveer Movie Budget And Collection

Image Credit: Dharmveer Movie

स्टारकास्ट: सुपरस्टार्स की धांसू जोड़ी

'धर्मवीर' की जान है इसके सितारे। धर्मेंद्र ने धर्म का रोल किया, जो उनकी ही-मैन वाली इमेज को परफेक्टली सूट करता है। उनका रॉ एक्शन और इमोशनल सीन आज भी फैंस को रुला-हंसाता है। जितेंद्र ने वीर के किरदार में चमक दिखाई। दोनों की जोड़ी पहली बार साथ आई थी और 'धर्मवीर' के बाद वे कई फिल्मों में दिखे। जीनत अमान ने ज्वाला के रोल में ग्लैमर ऐड किया, जबकि नीतू सिंह की हीरक ने मासूमियत बिखेरी। प्राण सर ने राजा भद्रसेन के रोल फिल्म का इमोशनल बैकबोन है। इन सब के अलावा बॉबी देओल ने छोटे धर्म का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था।

Dharmveer Movie Budget And Collection

Image Credit: Dharmveer Movie

बजट और बॉक्स ऑफिस

फिल्म का बजट महज 2 करोड़ रुपये था, जो उस दौर के हिसाब से बड़ा था। प्रोडक्शन में सेट्स, लोकेशंस और स्टार्स की फीस ने इसे महंगा बनाया। लेकिन इसका रिजल्ट धमाकेदार रहा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ये 1977 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। 'अमर अकबर एंथनी' के बाद ये नंबर दो पर थी। फिल्म 'धरमवीर' सिनेमाघरों में 50 हफ्तों से ज्यादा लगी रही।

Dharmveer Movie Budget And Collection

Image Credit: Dharmveer Movie

आइकॉनिक डायलॉग्स: जो आज भी गूंजते हैं

'धर्मवीर' के डायलॉग्स कादर खान की देन हैं, जो पंची और इमोशनल दोनों हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म धर्मवीर के कौन-कौन से डायलॉग्स आज भी चर्चा में हैं।

1. ये तीर लोहे का सीना चीर कर पार हो जाएगा।

2. खून के बदले खून, हाथ के बदले हाथ और मुझे चाहिए मेरी मां के बदले मां।

3. आज जिंदगी में पहली बार एक नहीं दो वीरों से मुलाकात हुई है।

4. अपने किए की सजा भुगत रहा हूं

5. आंख तलवार पर नहीं सामने वाले की आंखों में होनी चाहिए

आज भी देखी जाती है फिल्म

'धर्मवीर' सिर्फ फिल्म नहीं, एक इमोशन है। ये साबित करती है कि अच्छी स्टोरी, स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर्स और दिल छूने वाले गाने कभी पुराने नहीं होते। आज भी ये फिल्म यूथ को दोस्ती और परिवार की अहमियत सिखाती है। अगर आपने नहीं देखी, तो जरूर देखें।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article