बॉलीवुड

Dhadkan Re-release: सिनेमाघरों में दिखेगी देव-अंजलि की केमिस्ट्री, इस दिन री-रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'धड़कन'

Dhadkan Re-release: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की ब्लॉकबस्टर मूवी 'धड़कन' (Dhadkan Re-release) को मेकर्स दोबारा रिलीज करने वाले हैं। जानिए किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्म।

Image

Dhadkan Re-release

Dhadkan Re-release: कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थीं कि सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'हम-तुम' एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मेकर्स इस मूवी को 16 मई के दिन री-रिलीज करने वाले हैं। फैन्स के लिए अब एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 'हम-तुम' के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की रोमांटिक-ड्रामा बेस्ड मूवी 'धड़कन' (Dhadkan Re-release) को भी मेकर्स सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने वाले हैं। आइए जानते हैं निर्माताओं ने इस मूवी को किस दिन रिलीज करने का निर्णय लिया है।

इस दिन री-रिलीज होगी 'धड़कन'

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) स्टारर को निर्माताओं ने 23 मई के दिन दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। इस मूवी ने पहली बार साल 2000 में 11 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़कन' में शिल्पा शेट्टी ने अंजलि, सुनील शेट्टी ने देव और अक्षय कुमार ने राम की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी को बात करें तो यह देव और अंजलि की लव स्टोरी के बारे में हैं। ट्विस्ट तब आता जब अंजलि की शादी देव से नहीं बल्कि राम से हो जाती है। इस मूवी में देव, अंजलि और राम के बीच लव ट्रायंगल को दिखाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'धड़कन' को बनाने में निर्माताओं के 9 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस मूवी ने अपने समय में 26 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया था। इस फिल्म में शर्मीला टैगोर, परमीत सेठी, किरण कुमार, सुषमा सेठ और महिमा चौधरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वैसे आप इस मूवी को बड़े परदे पर दोबारा देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article