बॉलीवुड

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की Dhadak 2 के 16 सीन्स पर चली CBFC की कैंची, डायलॉग में भी हुई काट-छांट

CBFC Gives U/A 16+ Certificate To Dhadak 2 Of Tripti Dimri And Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'धड़क 2' के 16 सीन पर सीबीएफसी ने कैंची चलाई है। साथ ही बोर्ड ने फिल्म के कुछ डायलॉग्स में भी बदलाव किये गए हैं।

Image

'धड़क 2' के 16 सीन पर चली कैंची

CBFC Gives U/A 16+ Certificate To Dhadak 2 Of Tripti Dimri And Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही फिल्म 'धड़क 2' में नजर आने वाले हैं। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की ये फिल्म नवंबर 2024 में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से सर्टिफिकेट न मिलने के कारण 'धड़क 2' (Dhadak 2) की रिलीज डेट टलती चली गई। हालांकि राहत की बात यह है कि जातिवाद और सामाजिक भेदभाव पर आधारित 'धड़क 2' को सीबीएफसी की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। लेकिन सर्टिफिकेट देने से पहले सीबीएफसी ने मूवी के करीब 16 सीन पर कैंची चलाई। इतना ही नहीं, इसके कुछ डायलॉग्स भी हैं, जिनमें बदलाव किया गया है।

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'धड़क 2' (Dhadak 2) को सीबीएफसी U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म के कुछ सीन्स और डायलॉग्स में भी बदलाव किये गए हैं। फिल्म में एक लाइन थी, "3000 साल पुराना बैकलॉग 70 साल में साफ नहीं होगा" जिसे बदलकर 'पुराने जमाने का भेदभाव 70 सालों में साफ नहीं होगा' कर दिया गया है। इसके साथ ही 'धड़क 2' में मौजूद जातिसूचक शब्द 'चमार' और 'भंगी' को हटाकर उनकी जगह 'जंगली' शब्द इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

'धड़क 2' (Dhadak 2) के दूसरे डायलॉग 'धर्म का काम है...' को बदलकर 'पुण्य का काम है...' कर दिया गया है। इसके साथ ही एक और डायलॉग 'निलेश ये कलम देख रहे हो राज कर रहे हैं...' को बदल दिया गया है। उसकी जगह बोर्ड ने डायलॉग को 'ये छोटा सा ढक्कन पूरी कलम का थोड़ा सा हिस्सा है और बाकी के हैं हम, फिर भी हमारे सिर पर बैठे हुआ है क्यों?' गढ़ने के लिए कहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article