बॉलीवुड

बीच मझदार में अटकी तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2, रिलीज डेट बढ़ सकती है और भी आगे!!

Dahadak 2 in Sensor Board Trouble: धड़क 2 को अभी तक अपनी रिलीज डेट नहीं मिली है। फिल्म के कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। पिछले साल से इस साल खिसकी फिल्म अभी भी बीच मझदार में दिखाई दे रही है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Dahadak 2 in Sensor Board Trouble

Dahadak 2 in Sensor Board Trouble: तृप्ति डिमरी( Tripi Dimri) और सिद्धांत चतुर्वेदी ( Siddhant Chaturvedi) की फिल्म धड़क 2( Dhadak 2) को रिलीज करने में परेशानी हो रही है। फिल्म को पिछले साल नवंबर में रिलीज किया जाना था, जिसे आगे बढ़ा दिया गया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेट नहीं दिया है, अब खबर सामने आई है कि फिल्म इसी महीने के अंत में रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म की सीधी टक्कर जॉन अब्राहम( John Abraham) की 'द डिप्लोमैट' से होगी। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

धड़क 2( Dhadak 2) की रिलीज डेट में परेशानी चल रही है। सीबीएफसी ने अभी फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया है और फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में कुछ जातिगत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, धड़क 2 में जाति संबंधी मुद्दे को उठाया गया है जिसपर सेंसर बोर्ड अभी बातचीत कर रहा है। हालांकि सीबीएफसी की जांच समिति ने इस तरह के विषय को उठाने के लिए निर्माताओं की सराहना की, फिलहाल फिल्म के प्रमाणन की जांच चल रही है और फिल्म में से कुछ सीन्स हटाने की भी बात हो रही है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो फिल्म इसी महीने के अंत में रिलीज होगी। मेकर्स फिल्म को होली पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। सेंसर बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद ही इसके प्रमोशन पर काम किया जाएगा।

धड़क 2 की बात करें तो धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 2018 में आई फिल्म का रीमेक है। धड़क 2 की कहानी एक ऐसे प्रेमी जोड़े की है जिनकी जाति अलग है और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। फिल्म में तृप्ति-सिद्धांत की नई जोड़ी नजर आने वाली है जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article