Deepika Padukone Trolled: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसस में से एक दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों मे बनी हुईं हैं। जल्द ही एक्ट्रेस और उनके पति रणवीर सिंह माता-पिता बनने वाले हैं और इस साल के सितंबर में उनके घर में नन्हा मेहमान आएगा। अब ऐसे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक से बड़ कर एक तस्वीरें पोस्ट करने में लगी हुई हैं। लेकिन इन तस्वीर को देख अब लोग परेशान होने लगे हैं, आखिर ऐसा क्या है उन तस्वीरों में जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
जब से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है तब से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इन दिनों वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट के प्री वेडिंग फंक्शन में व्यस्त थीं। अपने फैंस के लिए एक्ट्रेस तस्वीरें पोस्ट कर रही थीं, लेकिन उन सभी फोटोज में एक ही पोज देख यूजर और फैंस परेशान हो गए। दरअसल एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छुपाने के लिए शायद पीठ दिखाने वाले पोज कर रही हैं।
एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेन्ट करते हुए लिखा की क्या वह अपना पोज नहीं बदलेगी?? अब जब दुनिया जानती हैं। वहीं एक और यूजर लिखता है बहुत हो गया बैक पोज़। दूसरे यूजर ने लिखा की मैं आपके बैक पोज देख थक गया हूं, प्लीज। तस्वीरों पर लोगों का गुस्सा फूटता ही रह रहा है, अब देखना होगा की क्या दीपिका पोज चेंज करेंगी या नहीं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाली है।
