बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण के हाथों में आते-आते फिसली 'king', सिद्धार्थ आनंद ने ट्वीट कर बता दी सारी सच्चाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 8, 2025, 10:26 AM IST

Siddharth Anand on Deepika Padukone Entry in King: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सुहाना खान (Suhana Khan) की फिल्म 'किंग' (King) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एंट्री को लेकर खबरें सामने आ रही थीं, अब इसको लेकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

Image

Siddharth Anand on Deepika Padukone Entry in King

Siddharth Anand on Deepika Padukone Entry in King: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ फिल्म 'किंग' (King) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख खान और सुहाना खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस फिल्म में सुहाना खान की मां का रोल करती नजर आएंगी। इस खबर पर अब फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) का एक पोस्ट सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

'किंग' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण?

शाहरुख खान और सुहाना खान की लीड रोल वाली फिल्म 'किंग' में दीपिका पादुकोण की एंट्री को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने सिर्फ "False" लिखा। सिद्धार्थ आनंद की इस पोस्ट को दीपिका पादुकोण की 'किंग' में एंट्री से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दीपिका (Deepika Padukone) के 'किंग' (King) में होने की खबर को फर्जी बता दिया।

इस साल रिलीज होगी किंग

सिद्धार्थ आनंद पिछले कई महीनों से इस फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। 'किंग' (King) एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में कई धमाकेदार स्टंट सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सुहाना खान (Suhana Khan) के अलावा अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) विलेन के रोल में होंगे। फिल्म में अभय वर्मा (Abhay Verma) भी अहम किरदार में नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग मई-जून 2025 से शुरू होगी और मेकर्स फिल्म को 2026 के आखिर तक रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article