बॉलीवुड

हॉलीवुड में बजा दीपिका पादुकोण के नाम का डंका, वॉक ऑफ फेम पर खास सम्मान पाने वाली बनीं इकलौती इंडियन स्टार

Hollywood Walk of Fame Class Of 2026:दीपिका पादुकोण इन दिनों अल्लू अर्जुन संग अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंताजार कर रहे हैं। वही दीपिका पादुकोण के नाम का डंका हॉलीवुड में भी बजा है। हाल ही में एक्ट्रेस को एक खास अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Image

Deepika Padukone

Hollywood Walk of Fame Class Of 2026:दीपिका पादुकोण ने कम उम्र में ही बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया। दीपिका इस सम्मान को पाने वाली इकलौती भारतीय बनी हैं। वही दीपिका पादुकोण बीते कुछ दिनों से संदीप रेड्डी वांगा को लेकर चर्चा में बनी हुई है। आइए जानते हैं कि इस पहले दीपिका ने कब-कब भारता का नाम रोशन किया था।

दुनियाभर की मशहूर हस्तियों के बीच दीपिका पादुकोण ने ना सिर्फ भारतीय सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। जहां कई ग्लोबल सितारों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल किया गया है, वहीं दीपिका इस सम्मान को पाने वाली इकलौती भारतीय बनी हैं। इस कामयाबी के साथ दीपिका ना सिर्फ भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर देश की मौजूदगी और प्रभाव को भी मजबूती से साबित कर रही हैं। बता दें 2018 में उन्हें टाइम मैगजीन ने दुनिया की 100 सबसे असरदार लोगों में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें TIME100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी मिला था। कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रॉफी अनवील करके एक नया इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय बनीं थी।

अल्लू अर्जुन संग करेगी कमाल

दीपिका पहली भारतीय बनीं जिन्हें दुनिया के मशहूर इंटरनेशनल लग्जरी ब्रैंड्स लुई विटॉन और कार्टियर ने अपने साथ जोड़ा। दीपिका पादुकोण जल्द ही साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ बड़े पर्दा पर नजर आने वाली है। इस फिल्म को एटली निर्देशित कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article