बॉलीवुड

'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी' वाले विवाद पर दीपिका पादुकोण ने खोली जुबान, बोलीं 'मेल सुपरस्टार कई सालों से 8 घंटे काम...'

Deepika Padukone Break Silence on 8 Hours Controversy: दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें थी कि जब उन्होंने 8 घंटे काम करने की डिमांड रखी तो उन्हें संदीप रेड्डी वंगा की 'स्पिरिट' और प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' से बाहर कर दिया गे था। ऐसे में अब इस विवाद पर दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की है।

Image

Image Source: Deepika Padukone's Instagram

Deepika Padukone Break Silence on 8 Hours Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कई वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने 8 घंटे काम करने की डिमांड की थी, जिस वजह से उन्हें संदीप रेड्डी वंगा की 'स्पिरिट' (Spirit) और प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) जैसी बड़ी फिल्मों से बाहर कर दिया गया। इन खबरों के चारोंओर फैलने के बाद अब दीपिका पादुकोण ने इस कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ दी है। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान इन मुद्दे पर बात की और बताया कि मेल सुपरस्टार कई सालों से 8 घंटे ही काम करते आ रहे हैं।

सीएनबीसी टीवी18 को दिए इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे काम करने की मांग पर खुलकर बात की। दीपिका पादुकोण ने कहा, 'एक महिला होने के नाते अगर ये चीजें दबाव जैसी लग रही तो समझ लो ऐसा ही हो। मगर इन बातों में कोई सीक्रेट नहीं है, इस इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार, मेल सुपरस्टार सालों से 8 घंटे ही काम करते नजर आ रहे हैं लेकिन ये बातें कभी सुर्खियां नहीं बनीं।'

दीपिका पादुकोण ने बातचीत जारी रखते हुए आगे कहा, 'मैं किसी का नाम नहीं नहीं लुंगी। अगर ऐसा करती हूं तो यह बड़ा मुद्दा बन जाएगा, जो मैं चाहती नहीं हूं की ऐसा हो। यह नार्मल बात है कि पब्लिक को पता होना चाहिए कि कई मेल एक्टर्स हर दिन 8 घंटे ही काम करते आ रहे हैं। उनमें से बहुत से सोमवार से शुक्रवार तक केवल 8 घंटे काम करते हैं। वे वीकेंड्स में काम भी नहीं करते हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास इस समय बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' है। इस मूवी की शूटिंग भी दीपिका पादुकोण ने शुरू कर दी है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। 'किंग' के अलावा दीपिका पादुकोण के पास अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की बिग बजट मूवी भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article