Deepika Padukone-Ranveer Singh के घर फिर गूंजी किलकारी, Dua बनी बड़ी बहन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2026, 07:11 PM IST

Deepika Padukone-Ranveer Singh Welcome Second Daughter: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जिंदगी में फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल के घर नन्हे मेहमान की एंट्री से फैंस भी बेहद खुश हैं।

Deepika Padukone-Ranveer Singh Welcome Second Daughter: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपने परिवार में एक और नन्हे सदस्य का स्वागत किया है। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण गणपति बप्पा के दरबार में नजर आई थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थीं। अब आखिरकार वह इंतजार खत्म हो गया है। दीपिका और रणवीर ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। इसकी जानकारी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पोस्ट शेयर करके दी है।

Deepika Padukone-Ranveer Singh Welcome Second Daughter

दूसरी बार मां बनी दीपिका पादुकोण (Image Source: Deepika Padukone Instagram)

दीपिका पादुकोण के घर हुआ बेटी का जन्म

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक ऐसी खबर है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पोस्ट शेयर करके बताया कि उनके घर एक प्यारी सी बेटी की जन्म हुआ है। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। उस वक्त दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट नजर आई थी। इस खबर के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने कपल को खूब बधाइयां दी थीं।

End of Feed