बॉलीवुड

De De Pyaar De 2: शादी होते ही Rakul Preet Singh ने नए प्रोजेक्ट की तैयारियां की शुरू, मई में फ्लोर पर जाएगी फिल्म

Rakul Preet Singh To Start De De Pyaar De 2: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की शूटिंग के लिए कमर कस ली है। फिल्म की शूटिंग मई के मंथ में स्टार्ट की जाएगी।

Image

Rakul Preet Singh's De De Pyaar De 2

Rakul Preet Singh To Start De De Pyaar De 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी से शादी की है। दोनों के गोवा में एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कस्में खाई हैं। रकुल प्रीत सिंह की शादी को अभी एक महिना भी नहीं हुआ और उन्होंने काम पर वापस जाने की तैयारियां शुरू कर ली हैं। इस समय जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक रकुल प्रीत सिंह को फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) में बतौर लीड एक्ट्रेस फाइनल किया गया है। साल 2019 में आई इस रोमांटिक ड्रामा में रकुल प्रीत सिंह के साथ अजय देवगन और तब्बू लीड रोल में नजर आई थीं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह ने पति जैकी भगनानी के साथ हनीमून वेकेशन को अभी होल्ड पर रखा है। इस समय वो अपनी कमिटमेंट्स को पूरा करने में लगी हुई हैं। इतना ही नहीं रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के लिए भी कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि इसी साल मई के मध्य में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ लीड रोल में एक बार फिर अजय देवगन दिखाई देंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह को जल्द ही फिल्म 'इंडियन 2' में देखा जाएगा। इस फिल्म रकुल प्रीत सिंह के साथ लीड रोल में कमल हासन नजर आएंगे। फिल्म इस साल रिलीज की जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article